एक्सप्लोरर

दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला से पीएम मोदी ने की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर तारीफ में पढ़े कसीदे

PM Modi Meet Vyjayanthimala: पीएम मोदी ने वैजयंती माला बाली से मुलाकात कर उनकी काफी तारीफ की है. प्रधानमंत्री ने दिग्गज एक्ट्रेस संग अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

PM Modi Meet Vyjayanthimala: वैजयंती माला बॉलीवुड की बेहद खूबसूत अदाकारा रही हैं. इस दिग्गज एक्ट्रेस में अपने अभिनय और नृत्य कौशल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. उनके द्वारा फिल्मों में निभााए गए किरदारों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है.  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चेन्नई में पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला से मुलाकात की. सोमवार को, पीएम ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) अकाउंट पर अभिनेत्री संग अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की थी.

पीएम मोदी ने दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला से मुलाकात की थी
पीएम मोदी द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें वैजयंतीमाला के साथ बातचीत करते हुए देखा गया और प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर दिग्गज अदाकारा का अभिवादन भी किया. पीएम मोदी ने वैजयंतीमाला की तारीफ की. पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “चेन्नई में वैजयंतीमाला जी से मिलकर खुशी हुई. उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है और भारतीय सिनेमा की दुनिया में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पूरे भारत में उनकी प्रशंसा की जाती है. ”

 

वैजयंती माला को जनवरी में पद्म विभूषण की घोषणा की गई थी
वैजयंती माला का नाम इस साल जनवरी में पद्म विभूषण पाने वालों की लिस्ट में शामिल किया गया था. उनके अलावा चिरंजीवी और 132 अन्य लोगों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें से आठ तमिलनाडु के थे जिनमें वैजयंतीमाला भी शामिल थीं. पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है. पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि.

भारतीय सिनेमा की शानदार अभिनेत्री रही हैं वैजयंती माला बाली
वैजयंतीमाला बाली भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म वाज़कई (1949) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली हिंदी फिल्म बहार थी, जो 1951 में रिलीज हुई थी. बाद में, बाली ने 1950 और 1960 के दशक की कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमें देवदास, नया दौर, आशा, साधना, गूंगा जमना, संगम और ज्वेल थीफ शामिल हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें साल 1968 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें: 'ये हैं मोहब्बतें' की बड़ी रूही ने खरीदी मर्सिडीज कार, एक्टिंग छोड़ फिलहाल ये काम कर रही हैं Aditi Bhatia?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget