एक्सप्लोरर

CAA पर सरकार से संवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बॉलीवुड हस्तियों में मुंबई में आज होगी मीटिंग

नागरिकता कानून में संशोधन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने बॉलीवुड हस्तियों और केंद्रीय रेल और कार्मिक व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बीच एक मीटिंग का आयोजन किया है.

मुंबई: हाल ही में नागरिकता कानून में संशोधन के बाद से ही देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. इनमें से कई जगहों पर प्रदर्शन इस कदर उग्र हो गये थे कि वे हिंसक घटनाओं में तब्दील हो गये.

इधर, नागरिकता कानून को सही ठहराने के लिए बीजेपी सरकार ने भी एडी-चोटी का जोर लगा दिया है और इसे लेकर तरह तरह के अभियान चलाने की कोशिशों में जुटी हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र भी नागरिकता कानून में संशोधन के सकारात्मक पहलुओं को प्रचारित-प्रसारित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

इस बीच, एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि नागरिकता कानून में संशोधन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने बॉलीवुड हस्तियों और केंद्रीय रेल और कार्मिक व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बीच एक मीटिंग का आयोजन किया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच इस मुलाकात की आधिकारिक शुरुआत मुम्बई के पांच सितारा होटल ग्रांड हयात में शाम 8.00 बजे के बाद होगी.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीयूष गोयल और फिल्मी सितारों/फिल्मकारों के बीच होने जा रही इस मीटिंग में बॉलीवुड में किन-किन हस्तियों को आमंत्रित किया गया है और जिन को इस चर्चा में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया है, उनमें से कौन-कौन हस्तियां इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे.

बताया जा रहा है कि इस बैठक का मकसद फिल्मी हस्तियों को नागरिकता कानून में संशोधन के तमाम पहलुओं से अवगत कराना और इससे जुड़ी तमाम आशंकाओं को दूर करना है ताकि बाद में इन मशहूर फिल्मी हस्तियों की मदद से लोगों में नागरिकता कानून में संशोधन से जुड़े भ्रम के खिलाफ अभियान चलाया जा सके.

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया था और मुम्बई में हुए प्रदर्शनों में भी हिस्सा लेकर अपनी नाराजगी जताई थी.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget