एक्सप्लोरर

'फिल्लौरी' के ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉंस से खुश है अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: रोमांस, कॉमेडी व रोमांच से भरपूर फिल्म 'फिल्लौरी' के ट्रेलर को बढ़िया प्रतिक्रिया मिलने से फिल्म के निर्माता बेहद उत्साहित और ख्रुश हैं. फिल्म का ट्रेलर सोमवार सुबह जारी किया गया, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. अनुष्का इस फिल्म में अनोखे और रोचक अंदाज में भूत का किरदार निभा रही हैं.

24 घंटे में ही इस ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 52 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं फेसबुक पर भी इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अनुष्का ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपने बैनर क्लीन स्टेट फिल्म्स के तले इस फिल्म की निर्माता भी हैं. उन्होंने मुंबई से फोन पर बताया, "हम बहुत खुश हैं. जब आप इस तरह की फिल्म बनाते हैं तो आपको पता नहीं होता कि लोग इसे देख कैसी प्रतिक्रिया देंगे, क्योंकि आप अलग तरीके से कहानी कहने की कोशिश करते हैं."

अनुष्का कहती हैं, "इसलिए जब इस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है.. तो बढ़िया लगता है. हम बढ़िया प्रतिक्रया के लिए आभारी हैं और हम फिल्म के बाकी प्रचार के लिए ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं, इस शानदार शुरुआत के लिए धन्यवाद."

ट्रेलर की शुरुआत में फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के अभिनेता सूरज शर्मा एक एनआरआई पंजाबी लड़के के किरदार में नजर आते हैं, जिनकी शादी मांगलिक होने की वजह से उनकी मंगेतर से कराने से पहले एक पेड़ से कराई जाती है. इसमें रोमांचक मोड़ उस वक्त आता है जब पेड़ पर रहने वाली भूतनी उसका पीछा करने लगती है. यहां देखें-

अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह इंसान का किरदार निभा कर बोर हो गई थीं. अनुष्का ने बताया कि यह भूत अलग और मजाकिया है.

फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह खुश हैं. फिल्म के निर्देशक अनसाई लाल ने बताया कि फिल्म की कहानी में नयापन है. अनविता दत्त ने 'फिल्लौरी' की कहानी लिखी है. फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget