एक्सप्लोरर

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाला पेडलर गिरफ्तार

नार्कोटिक्स विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने गोवा में छापेमारी कर दो विदेशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में हेमंत शाहा भी शामिल है. यह ड्रग्स माफिया बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करता था.

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गोवा में एंटी-नार्कोटिक्स अभियान चलाकर दो विदेशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करता था. एनसीबी की टीम ने 7 और 8 मार्च को गोवा में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई.

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान एलसीडी के 41 बोल्ट, 22 ग्राम कोकीन, 28 ग्राम चरस, 1 किलो से अधिक गांजा, 150 ग्राम सफेद पाउडर सहित 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं. वहीं, टीम ने एक बड़े ड्रग माफिया हेमंत साहा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. यह ड्रग माफिया बड़े पैमाने पर लोगों को ड्रग्स मुहैया करवाता था. साथ ही साथ हेमंत ने सुशांत सिंह राजपूत को भी कई बार ड्रग्स सप्लाई किया था. वहीं, एनसीबी की टीम अब क्षेत्र में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

14 जून, 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत 

14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी. उनका शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद किया गया था. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अभिनेता ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है. हालांकि, इसके बाद परिवारवालों की तरफ से सीबीआई जांच की मांग की गई.

सीबीआई ने एनसीबी के साथ मिलकर किए कई खुलासे

बता दें कि सीबीआई ने एनसीबी के साथ मिलकर घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं. इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ की गई. बता दें कि रिया और उनके भाई शोभिक ने कई बार सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाया था. रिया को इसके आरोप में जेल भी जाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें

Bikroo Kanpur Gangster: विकास दुबे पर बन रही फिल्म को कानपुर में शूटिंग की इजाजत नहीं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इन किरदारों ने शो को कहा- बाय-बाय, जानें कौन हैं वो किरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget