एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की हुई मौत, पोस्ट कर जताया दुख

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने करीबी को भी खो दिया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी दोस्त का निधन हो गया है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में फ्लाइट में सवार 242 लोग सवार थे जिसमें से 241 की मौत हो गई है. इस हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने बेहद करीबी को भी खो दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी दोस्त प्रीति चटर्जी का निधन हो गया है.

पायल घोष ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए अपने दोस्त को खोने की जानकारी दी है और दोस्त के परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर की हैं. उन्होंने लिखा- 'रेस्ट इन पीस प्रीति. मेरी संवेदनाएं चटर्जी फैमिली के साथ है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश.' 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की हुई मौत, पोस्ट कर जताया दुख

शाहरुख खान ने प्लेन क्रैश पर जताया दुख
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने रिएक्ट कर अफसोस जताया है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद में हुए हादसे की खबर सुनकर टूट गया हूं. पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए मेरी प्रार्थनाएं.'

आमिर खान ने भी किया रिएक्ट
आमिर खान ने कहा- आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं. इस भारी नुकसान की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. हम इस विनाशकारी घटना से प्रभावित व्यक्तियों, समुदायों और रिस्पॉंडर्स के साथ एकजुटता में खड़े हैं. भारत मजबूत बना रहे.'

इन सेलेब्स ने भी अफसोस जताया 
इसके अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट, सनी देओल, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सोनू सूद, रितेश देशमुख जैसे सितारों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

प्लेन में सवार सभी लोगों की हुई मौत
बता दें कि एयर इंडिया का प्लेन गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हो गया था. इस फ्लाइट ने लंदन जाने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही ये क्रैश हो गया. इस फ्लाइट में यात्री और क्रू समेत कुल 242 यात्री सवार थे. इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई है और सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा है. फ्लाइट में गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी मौजूद थे, जिनकी भी इस प्लेन क्रैश में मौत हो गई है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget