एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड पर 'पठान' ने रचा इतिहास, 5वें दिन कमाई में दर्ज हुआ रिकॉर्ड ब्रेकिंग उछाल

Pathaan Weekend Collection: बॉलीवुड फिल्म 'पठान' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. आलम ये है कि ओपनिंग वीकेंड पर सुपरस्टार शाहरुख खान की इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड कमाई की है.

Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: हिंदी सिनेमा के लिए इस साल की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर के बॉलीवुड को बड़ी लाइफलाइन दी है. लंबे समय बाद किंग खान की वापसी फैंस को काफी रास आई है, जिसके चलते 'पठान' (Pathaan) का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. पहले एक्सटेंडेड वीकेंड पर शाहरुख की 'पठान' ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है. 

ओपनिंग वीकेंड पर 'पठान' का जलवा

बीते 25 जनवरी यानी बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के वाबजूद 'पठान' को 5 दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है. जिसका फायदा शाहरुख खान की फिल्म ने भरपूर तरीके से उठाया है. नॉन हॉलीडे पर रिलीज हुई 'पठान' ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता, जिसके चलते 'पठान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी तेजी से आगे बढ़ा है. गौर करें 'पठान' के ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक शाहरुख खान की 'पठान' ने रिलीज के 5वें दिन 58.50 करोड़ की बंपर कमाई की है. पठान से पहले कोई भी हिंदी फिल्म वीकेंड पर इतना कलेक्शन नहीं कर पाई है. ऐसे में इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई के आंकड़े की बदौलत शाहरुख खान की फिल्म ने इतिहास रच दिया है.

'पठान' का कलेक्शन शानदार

वीकेंड पर 65 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 'पठान' (Pathaan) के आंकड़े काफी शानदार हैं. ओपनिंग डे पर 55 करोड़, दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़ और अब पांचवे दिन 58.50 करोड़ का कारोबार कर 'पठान' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही महज 5 दिन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 271 करोड़ के पार पहुंच गया है. मालूम हो कि रिलीज के पहले 5 दिन में आज तक कोई भी हिंदी फिल्म इतना बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें- 'लूप लपेटा' से लेकर 'रॉकेट बॉयज' तक, फरवरी के फर्स्ट वीक में ये रिलीज करेंगी OTT पर धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget