एक्सप्लोरर

Paresh Rawal Birthday: परेश रावल ने पत्नी स्वरूप संपत को प्रपोज करने के बाद 1 साल तक नहीं की थी बात, वाइफ ने बताई थी वजह

Paresh Rawal Birthday: एक पुराने इंटरव्यू में स्वरूप संपत ने बताया था कि, परेश रावल ने उन्हें प्रपोज करने के बाद एक साल तक बात नहीं की थी. एक्ट्रेस ने इसकी वजह का खुलासा किया था.

‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) में बाबूराव के किरदार लोगों के दिलों पर राज करना हो, या फिर ‘ये तेजा तेजा क्या है’ डायलॉग से अपने चाहने वालों को हंसाना हो, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपने हर किरदार से इतिहास रचा है. उन्होंने साल 1985 में फिल्म ‘अर्जुन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से वह अपने अलग-अलग किरदार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

परेश रावल ने भीड़ से हटकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह बॉलीवुड के साहसी अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने हर कठिन किरदार को बेहद सिंपल तरीके से दुनिया के सामने पेश किया है, लेकिन वह फिल्मी पर्दे पर चाहे कितने ही साहसी हों, लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि, उन्होंने अपनी पत्नी स्वरूप संपत (Swaroop Sampat) को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार तो कर लिया था, लेकिन 1 साल तक उन्होंने उनसे बात नहीं की थी.

जी हां, सही पढ़ा आपने! ये बात खुद परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत नहीं बताई थी. साथ ही अपने पति को ‘बेवकूफ’ तक कह डाला था. ‘नरम गरम’ फेम एक्ट्रेस स्वरूप ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में उस वक्त का एक किस्सा बताया था, जब वह पहली बार परेश रावल से मिली थीं. उन्होंने बताया था कि, कैसे पहली नजर में ही परेश ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी.

स्वरूप ने साल 2018 में ‘बॉलीवुड शादीज’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा था, “मैंने उन्हें इंटरकॉलेजिएट प्ले में देखा था और वह बहुत मजेदार थे. मेरा मतलब है कि, परेश को स्टेज पर देखना बहुत बढ़िया था. मैं तब दूसरे कॉलेज में थी और इंटरकॉलेजिएट प्ले में मैंने भाग लिया था, जहां परेश भी थे. परेश का एक प्ले था, जो हिंसा और बुरी भाषा से भरी थी. लोगों ने देखा और चले गए. किसी को समझ नहीं आया कि, उन्हें ये पसंद आया या नहीं.”

स्वरूप ने आगे उस किस्से का जिक्र किया, जब परेश ने उन्हें प्रपोज किया था. स्वरूप ने कहा था, “मैंने एक पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और मैं सभी को ब्रोशर बांट रही थी. तभी परेश अपने दोस्त के साथ आते हैं और उन्होंने कहा कि, वह मुझसे शादी करने जा रहे हैं. परेश उस वक्त इतने डरपोक थे कि, उन्होंने शादी के लिए प्रपोज करने के बाद 1 साल तक मुझसे बात नहीं की थी.”

खैर, 11 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परेश और स्वरूप ने 1987 में शादी रचाई थी. उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है.

यह भी पढ़ें

Sidhu Moose Wala की हत्या पर छलका Munawar Faruqui का दर्द, सिंगर के लिए लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Laal Singh Chaddha Boycott: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी, इंटरनेट पर चला बॉयकॉट ट्रेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Krushna Abhishek wedding anniversary: कृष्णा-कश्मीरा की एनिवर्सरी पर आरती सिंह ने जताया प्यार, शेयर किया खास नोट
कृष्णा-कश्मीरा की एनिवर्सरी पर आरती सिंह ने जताया प्यार, शेयर किया खास नोट
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 6 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 6 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Weekend Watchlist: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2
ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget