एक्सप्लोरर

महज एक रोल ने ऐसे बदल दी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, बन गए सबके फेवरेट

Pankaj Tripathi ने हमेशा अपने किरदारों से दर्शकों के दिल में कब्जा किया है. आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताएंगे जब एक रोल ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. यहां जानें कैसे पंकज त्रिपाठी बने सबके चहेते.

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी आज अपनी सादगी, नेचुरल एक्टिंग और गहरी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. छोटे-से गांव से निकलकर बड़े पर्दे तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से पहली बार उन्हें मेनस्ट्रीम सिनेमा में नोटिस किया गया था. इस फिल्म में वो सुल्तान की भूमिका में दिखाई दिए थे जो लिखा तो किसी और के लिए गया था लेकिन पंकज त्रिपाठी को ही उसे निभाना था सो उनकी झोली में आ ही गया.

सुल्तान का रोल पंकज त्रिपाठी की जिंदगी का बना टर्निंग पॉइंट 
दरअसल कई सालों के संघर्ष और छोटी-मोटी भूमिकाओं के बाद पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में एक छोटा सा किरदार मिला था. वह इस मौके से खुश थे लेकिन उन्हें शायद ही पता था कि किस्मत ने उनके लिए कुछ बड़ा लिख रखा है. इसके किरदार 'सुल्तान' को किसी और अभिनेता को दिया गया था, उसके साथ शूटिंग शुरू हो चुकी थी और कुछ सीन शूट भी हो गए थे. लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप उसकी एक्टिंग से संतुष्ट नहीं थे.

उन्हें लग रहा था कि 'सुल्तान' में जो गहराई और क्रूरता चाहिए, वह पर्दे पर नहीं आ पा रही है. अनुराग कश्यप एक नए अभिनेता की तलाश में थे. एक दिन जब वे सेट पर थे उन्होंने अचानक देखा कि पंकज त्रिपाठी जो एक छोटे से सीन के लिए तैयार हो रहे थे, बिलकुल शांत खड़े थे. उनकी आंखें और उनका अंदाज बहुत कुछ कह रहा था. उनकी आंखों में वह ठंडक और गंभीरता थी जो 'सुल्तान' के किरदार के लिए एकदम सही था.


महज एक रोल ने ऐसे बदल दी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, बन गए सबके फेवरेट
अनुराग कश्यप ने तुरंत पंकज त्रिपाठी को बुलाया और उनसे पूछा, 'क्या तुम यह रोल कर सकते हो?' पंकज त्रिपाठी ने बिना सोचे-समझे हां कर दी और यह उनके सालों के इंतजार और तैयारी का नतीजा था. उन्होंने तुरंत उस किरदार की गहराई को समझा और एक अभिनेता के रूप में अपनी पूरी प्रतिभा झोंक दी. जब उन्होंने 'सुल्तान' के रूप में पहला शॉट दिया तो सेट पर हर कोई दंग रह गया. उनकी आवाज, उनकी आंखें और उनका क्रूर अंदाज इतना प्रभावशाली था कि अनुराग कश्यप ने तुरंत उन्हें फाइनल कर दिया. 

अपने हर किरदार से ऑडियंस के मन के मन में छोड़ी अमिट छाप 
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों भाग एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुए और पंकज त्रिपाठी का 'सुल्तान' का किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया. उनकी क्रूरता, शांत स्वभाव और दमदार संवाद ने उन्हें रातों रात एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया. इस एक किरदार ने उनके करियर की दिशा पूरी तरह से बदल दी और उन्हें एक ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित किया, जिसने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया. 

इसके बाद तो वो पर्दे पर हर भूमिका में लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते चले गए. वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कालीन भैया बनकर उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली का रूप दिखाया, तो 'क्रिमिनल जस्टिस' में माधव मिश्रा जैसे चतुर मगर दिल के अच्छे वकील बन ओटीटी पर छाए.'स्त्री' के रुद्र भैया का चंदेरी पुराण वाला ज्ञान और कमाल की कॉमेडी ने खूब हंसाया, तो 'सेक्रेड गेम्स' के रहस्यमयी गुरुजी ने हमें उलझाया.

'बरेली की बर्फी' में बेटी को समझने वाले पिता और 'मसान' में एक मासूम रेलवे कर्मचारी के किरदार में पंकज ने हमारी आत्मा को छुआ. उनकी अदाकारी ऐसी है कि वो हर रोल में इस कदर ढल जाते हैं कि लोगों को उनमें अपनी झलक दिखाई देती है. पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने में एक रोल उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी, अस्पताल से घर लौटे, एक दिन पहले KBC के सेट पर थे बिग बी
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
'विरोध से कुछ नहीं होगा...' CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर सामने आए बॉलीवुड के दो दिग्गज चेहरे

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget