एक्सप्लोरर

'पद्मावती' के मेकर्स ने कहा- सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद ही किसी को फिल्म दिखाएंगे

राजनीति से जुड़े कुछ लोग गुजरात चुनाव के मद्देनजर इस फिल्म की रिलीज की तारीख में देरी चाहते हैं और कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें लगता है कि फिल्म रिलीज होने से पहले इतिहासकारों को दिखाई जानी चाहिए.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के निर्माताओं ने कहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही वे किसी को यह फिल्म दिखाएंगे. वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अजीत अंधारे ने कहा, "उद्योग में स्थापित प्रक्रिया और परिपाटी के अनुसार हम सीबीएफसी को फिल्म दिखाने जा रहे हैं. एकबार सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने के बाद कोई संदेह नहीं रह जाएगा कि यह फिल्म दिखाएं या न दिखाएं." वायाकॉम 18 मोशन पिक्च र्स ने भंसाली प्रोडक्शन के साथ 'पद्मवती' का निर्माण किया और यह भारत में फिल्म वितरित करेगा. भाजपा सहित कुछ हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि इस फिल्म में इतिहास का गलत वर्णन है और राजपूत रानी पद्मवती का गलत ढंग से चित्रण किया गया है. जबकि भंसाली का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है, यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय भी वाह-वाह कहेगा और खुद पर गर्व करेगा. सीबीएफसी में शामिल भाजपा के एक सदस्य ने भंसाली को 'देशद्रोह' के लिए दंडित करने का आग्रह किया है और कहा है कि इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया जाना चाहिए. जबकि सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा है कि बोर्ड भंसाली को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखता है. इतना ही नहीं, राजनीति से जुड़े कुछ लोग गुजरात चुनाव के मद्देनजर इस फिल्म की रिलीज की तारीख में देरी चाहते हैं और कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें लगता है कि फिल्म रिलीज होने से पहले इतिहासकारों को दिखाई जानी चाहिए. राजस्थान सरकार फिल्म देखने के लिए एक समिति गठित करने की भी योजना बना रही है. यह पूछने पर कि फिल्म कब तब सेंसर बोर्ड से पास होने की संभावना है? उन्होंने कहा, "हम सीबीएफसी द्वारा जल्द पास किए जाने के लिए उत्साहित हैं, ताकि तय योजना के अनुसार 1 दिसंबर को रिलीज हो सके." फिल्म के लिए राजनीतिक बवाल पर उनके रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि कथित रूप से चित्रण संबंधी सभी चिंताए निराधार हैं. संजय ने व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो जारी कर आश्वस्त किया था कि फिल्म में महारानी और राजपूत वीरों की गरिमा और परंपराओं का बखान है. इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है." अफवाह है किनिर्माताओं ने रानी पद्मावती और आक्रमणकारी अलाउद्दीन खिलजी के बीच रोमांटिक सीक्वेंस दिखाया है. वहीं भंसाली ने इस बात का खंडन किया. अजीत अंधारे ने बताया, "सभी वितरक हमारे साथ हैं. फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जो किसी की भी चिंता का कारण बनें. यह एक फिल्म है, जब यह रिलीज होगी तो राजस्थान को इस पर गर्व होगा." यह पूछे जाने पर कि सेंसर प्रमाणन हासिल करने के बाद फिल्म के विस्तृत रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "हमें सीबीएफसी और इसके अध्यक्ष (प्रसून जोशी) पर पूरा भरोसा है और आशा है कि हम समय पर फिल्म जारी कर सकेंगे और इसका समर्थन किया जाएगा और लोगों को व्यापक रूप से यह पसंद आएगी, जिससे व्यवसाय मजबूत होगा. हमने फिल्म को अत्यंत ईमानदारी और अखंडता के साथ बनाया है." 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अब देखना यह है देश के बदले हुए माहौल में कला जीतती है या राजनीति.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget