एक्सप्लोरर

Ajay Devgn ने Kajol को छोड़ इसे बताया अपना प्यार, फैंस बोले- 'आज घर पर वैलेंटाइन नहीं बेलन टाइन बनेगा..'

Ajay Devgn Valentines Day Post: वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है. लेकिन ये पोस्ट उनकी पत्नी काजोल के लिए नहीं है.

Ajay Devgn Valentines Day Post: वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है. लेकिन इस पोस्ट की खास बात ये है कि ये पोस्ट उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार के लिए शेयर किया है लेकिन वो प्यार काजोल नहीं हैं. अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है. अगर आप सोच रहे हैं कि उनका ये पोस्ट उनकी पत्नी काजोल के लिए है तो आप गलत हैं.

अजय ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का (प्यार) था या नहीं. लेकिन इस सफर में कहीं कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया. इस वेलेंटाइन डे को कुछ ऐसा समर्पित करना जो मुझे उत्साहित करने में कभी विफल न हो. धन्यवाद प्रिय कैमरा." दुनिया को देखने के लिए मेरा नजरिया बदलने के लिए.'' कैप्शन के साथ, अजय ने भोला के सेट पर कैमरे के पीछे काम करते हुए एक वीडियो साझा किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फैंस ने किया रिएक्ट

अजय के इस पोस्ट पर फैंस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. किसी ने इसे फनी बताया है तो किसी ने कहा कि अब काजोल उन्हें घर में नहीं घुसने देंगी. एक यूजर ने लिखा, "घर पे काजोल मैम मारेंगी कैमरा को वैलेंटाइन बोल रहे हो." एक अन्य ने कमेंट किया, "काजोल मैम के लिए कोई पोस्ट नहीं? वह आपसे घर पर मिलेंगी." वहीं काजोल के एक फैन ने लिखा, रोमांस की क्वीन ने सबसे अन रोमांटिक और रूड इंसान से शादी की है.'' वहीं एक अन्य ने लिखा, ''आज काजोल मैम बहुत मारेंगी, बेलन टाइम फॉर यू.''

वर्क फ्रंट

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय 'भोला' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह तमिल हिट 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इसे "वन-मैन आर्मी" की कहानी के रूप में स्टाइल किया गया है, जो एक रात में विभिन्न रूपों, मानव और अन्य में दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है. मूल फिल्म एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच आमने-सामने हो जाता है. 2008 में 'यू, मी और हम', 2016 में 'शिवाय' और 2022 में 'रनवे 34' के बाद 'भोला' अजय की चौथी डायरेक्टोरियल फिल्म है. ये इसी साल 30 मार्च को रिलीज होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यह भी पढ़ें- 'बेशर्म रंग' की शूटिंग पर दिखी दीपिका-अबराम की क्यूट केमिस्ट्री, शाहरुख खान बोले- ये है फैमिली वेकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget