एक्सप्लोरर

Nitin Desai Suicide: नितिन देसाई के सुसाइड मामले में महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कर्ज देने वालों पर होगी जांच

Maharashtra Government On Nitin Desai Suicide: महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने आश्‍वासन दिया है कि नितिन देसाई की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच की जाएगी.

Maharashtra Government On Nitin Desai Suicide: आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की आत्महत्या का मुद्दा गुरुवार को महाराष्ट्र विधानमंडल में उठाया गया. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच का एलान किया है. उन्‍होंने देसाई पर आए फाइनेंशियल क्राइसेस को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. विधायकों ने उनके रायगढ़ वाले एन.डी. आर्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड स्टूडियो कॉम्प्लेक्स को बचाने की भी बात की.

बीजेपी के मुंबई हेड आशीष शेलार ने कहा, 'संदिग्ध धन-उधार प्रथाओं की जांच करने की तुरंत जरूरत है... आरोप राशेष शाह और उनकी कंपनी पर लगाए गए हैं. हम मांग करते हैं कि ब्याज वसूलने के तरीकों और कर्ज  वसूली की गहन जांच के लिए एक खास टीम का गठन किया जाना चाहिए.'

विधायकों ने की एसआईटी जांच की मांग
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चौहाण ने देसाई के स्टूडियो को अपने कब्जे में लेने और उससे जुड़े सभी लोगों के हितों की रक्षा करने पर भी बात की. इसके अलावा अन्य सदस्यों ने मामले की गहराई से जांच के लिए एसआईटी की मांग की. सदस्यों ने कहा, 'सरकार को स्टूडियो की नीलामी नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसे उनकी उपलब्धियों, कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए एक श्रद्धांजलि के तौर पर अधिग्रहित करना चाहिए, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अनूठी जगह बनाई.'

'रिकॉर्डेड सुसाइड नोट' की हो जांच
सदस्यों ने कहा कि नितिन ने अपनी मृत्यु से पहले कुछ ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड किए थे. कर्ज की रकम वसूलने के लिए उन्हें किसी ने धमकी तो नहीं दी थी, इस पर सरकार को सच्चाई साफ करनी चाहिए.' बीजोपी एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि 'रिकॉर्डेड सुसाइड नोट' के ऑडियो टेप की भी जांच की जानी चाहिए, जिसमें देसाई ने बताया था कि एक हिंदी फिल्म एक्टर के साथ विवाद और दूसरी चीजों के चलते उन्हें काम मिलना बंद हो गया था.

स्टूडियो को लेकर कानूनी पहलुओं पर होगी जांच
वहीं फडणवीस ने आश्‍वासन दिया कि देसाई की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा, 'जिस पर्सनल लोन देने वाली कंपनी से देसाई ने कर्ज लिया था, उसकी भूमिका की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनसे ज्यादा इंटेरेस्ट लिया जा रहा था और क्या वह किसी तनाव में थे. जहां तक 52 एकड़ के स्टूडियो का सवाल है, उन्होंने कहा कि सरकार कानूनी पहलुओं की जांच करेगी कि क्या इसे संरक्षित किया जा सकता है या राज्य सरकार इसका अधिग्रहण करेगी.'

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में भी नजर आए थे चंपकचाचा के जुड़वा बेटे, आपको याद है क्या था रोल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट
'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की डूबती नैया, 3 दिन में कमाया 161% प्रॉफिट
Box Office: चौथे दिन शाम 7 बजे तक 86 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 7 बजे तक 86 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget