एक्सप्लोरर

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कई फिल्मी सितारों ने शाहरुख और गौरी खान को किया सपोर्ट, कही ये बात

फिल्ममेकर जोया अख्तर, जॉनी लीवर और एक्ट्रेस रवीना टंडन समेत कई सेलेब्स ने शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की. शाहरुख़ खान का बेटा आर्यन इस समय ड्रग्स केस में जेल में है.

फिल्ममेकर जोया अख्तर, जॉनी लीवर और एक्ट्रेस रवीना टंडन समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने शुक्रवार को सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की, जिनके बेटे आर्यन खान ड्रग्स से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

एनसीबी ने रविवार को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन का भंडाफोड़ कर आर्यन को गिरफ्तार किया था. मुंबई की एक अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी, लिहाजा उन्हें जेल में रात गुजारनी होगी. इस खबर के आने के साथ ही फैंस का समूह बांद्रा में खान के निवास मन्नत के बाहर जमा हो गया. कई लोगों ने हाथों में बैनर थाम रखा था, जिसपर लिखा था, 'यह समय भी बीत जाएगा.' उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस मामले में ताजा जानकारी मांगी.

शुक्रवार को गौरी खान का जन्मदिन भी था. अनेक फैंस और दोस्तों को उम्मीद थी कि आर्यन को जमानत मिल जाएगी. एक ओर जहां मुख्यधारा की बॉलीवुड हस्तियां इस मामले पर खामोश रहीं, तो वहीं कई प्रशंसकों तथा मित्रों ने खान दंपत्ति के साथ एकजुटता प्रकट की. जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में गौरी खान को 51वें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक शेरनी और उसके बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक गौरी. हिम्मत बनाए रखिये. '

इन सेलेब्स ने दी बधाई 

इससे पहले, फिल्मकार फराह खान ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान की इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए तारीफ की और उन्हें 51वें जन्मदिन की बधाई दी. फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती. माता-पिता की दुआ पहाड़ को भी हिला सकती है. एक मजबूत मां और महिला को जन्मदिन मुबारक.’’ अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस पूरे घटनाक्रम पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ करने का आरोप लगाया है. टंडन ने किसी का नाम लिखे बिना ट्वीट किया, ‘‘ शर्मनाक राजनीति की जा रही है. वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं. हृदयविदारक.’’

जॉनी लीवर- ऋतिक ने भी किया सपोर्ट 

शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता-हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने भी ट्विटर के माध्यम से उनका समर्थन किया. उन्होंने 1998 की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की उनकी एक तस्वीर के साथ ताकत दिखाने वाला एक इमोजी पोस्ट किया. अभिनेता रितिक रोशन ने भी गुरुवार को इंस्टाग्राम पर आर्यन के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय आर्यन को और मजबूत बनाएगा.

ये भी पढ़ें :-

Amitabh Bachchan Property Rent: अमिताभ बच्चन ने SBI को किराए पर दी प्रॉपर्टी, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

Bigg Boss 15: बाथरूम में नहा रही थीं विधि पांड्या, प्रतीक ने खोल दिया लॉक, मच गया बवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 'धुरंधर 2' का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 'धुरंधर 2' का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
200 करोड़ के पार 'मिर्जापुर', जानें- 'हनुमान अंश'- 'हैवान' का थर्सडे कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'मिर्जापुर', जानें- 'हनुमान अंश'- 'हैवान' का थर्सडे कलेक्शन
सलमान की सिंगिंग का सोनू निगम ने उड़ाया मजाक? दी सफाई, जानें क्या कहा
सलमान की सिंगिंग का सोनू निगम ने उड़ाया मजाक? दी सफाई, जानें क्या कहा
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget