एक्सप्लोरर

Ajaz Khan Case: एजाज खान की बढ़ी मुश्किल, मुंबई की कोर्ट ने रेप मामले में अग्रिम जमानत से किया मना

Ajaz Khan Case: विवादित शो 'हाउस अरेस्ट' के होस्ट और फिल्म एक्टर एजाज खान को रेप मामले में अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है. यहां जानिए केस से जुड़ी पूरी डिटेल

Ajaz Khan Case: मुंबई की अदालत ने रेप के एक मामले में एक्टर एजाज खान को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी अदालत) दत्ता ढोबले ने बृहस्पतिवार को खान को राहत देने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘आरोपों की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है’’.

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए उसने कथित तौर पर एक सेलिब्रिटी और रियलिटी शो के प्रस्तोता के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया. पीड़िता खुद भी एक एक्ट्रेस है.

क्या आरोप हैं एजाज खान पर?

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के झूठे बहाने, वित्तीय मदद और पेशेवर मदद के वादों पर खान ने पीड़िता से कई मौकों पर ‘‘उसकी स्पष्ट सहमति के बिना’’ शारीरिक संबंध बनाए.

खान पर रेप और धोखे से शारीरिक संबंध बनाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एजाज खान के वकील ने दी ये दलील

अग्रिम जमानत के लिए जोर देते हुए खान के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को मामले में झूठा फंसाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता इस बात से अच्छी तरह अवगत थी एक्टर पहले से ही शादीशुदा है. दोनों बालिग हैं. उसके और पीड़िता के बीच संबंध सहमति से बने थे.’’

बचाव पक्ष ने अदालत के सामने कुछ व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश कीं, जो कथित तौर पर दिखाती हैं कि पीड़िता ने मामला वापस लेने के लिए पैसे की मांग की थी और शारीरिक संबंध सहमति से बने थे.

दूसरी ओर, अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि खान से हिरासत में पूछताछ उसके मोबाइल फोन की बरामदगी, व्हाट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग के सत्यापन के लिए आवश्यक थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

कोर्ट ने क्या कहा?

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि प्राथमिकी में घटना की विशिष्ट तिथियों, स्थानों और परिस्थितियों का खुलासा किया गया है, जिसमें याचिकाकर्ता द्वारा न केवल शादी का बल्कि पीड़िता को पेशेवर मदद सहित उसके परिवार के लिए वित्तीय सहायता का भी कथित तौर पर आश्वासन दिया गया है.

अदालत ने कहा कि खान की हिरासत में पूछताछ उनकी मेडिकल जांच और ‘‘अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने’’ के लिए आवश्यक थी.

अदालत ने खान की याचिका खारिज करते हुए कहा, ‘‘अगर गिरफ्तारी से पहले जमानत दी जाती है तो सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने के जोखिम से इनकार नहीं किया जा सकता है.’’

इससे पहले, खान को उनके वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में कथित अश्लील सामग्री के कारण दर्ज एक मामले में कई अन्य लोगों के साथ नामित किया गया था. यह शो उल्लू ऐप पर प्रसारित किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget