एक्सप्लोरर

छोटे पर्दे को छोड़ फिल्मों में आईं मौनी रॉय, कहा- मैं एक गर्वित टेलीविजन एक्टर हूं

मौनी रॉय को लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थ और अब वो फिल्मों में काम कर रही हैं. इसे लेकर उन्होंने कहा, मैं एक बहुत गर्वित टीवी एक्टर हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं, वह टीवी ने मुझे बनाया है. इसने मुझे सबकुछ दिया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय को लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी और इसके बाद धारावाहिक 'नागिन' से मौनी लोगों के बीच काफी चर्चित हो गईं. इसके बाद मौनी ने बॉलीवुड में अपना किस्मत आजमाया, अपने अब तक के इस सफर में खुद के स्टारडम का श्रेय मौनी छोटे पर्दे को देती हैं और कहती हैं कि वह एक गर्वित टेलीविजन अभिनेत्री हैं.

साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी के किरदार से मौनी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, इसके बाद वह 'देवों के देव..महादेव', 'नागिन', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कार्यक्रमों में नजर आईं.

क्या अपने शूटिंग करियर का श्रेय वह छोटे पर्दे को देती हैं? इसके जवाब में मौनी ने कहा, "श्रेय? मैं एक बहुत गर्वित टीवी एक्टर हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं, वह टीवी ने मुझे बनाया है. इसने मुझे सबकुछ दिया है. मैं हमेशा एकता (कपूर) की ऋणी रहूंगी. मैं जो कुछ भी हूं वह बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर की वजह से हूं. मैंने टीवी में नौ साल काम किया है और इसके बाद मुझे ये चार बेहतरीन फिल्में मिली हैं, मुझे यह चांस लेना था क्योंकि अभी नहीं तो कब?"

View this post on Instagram
 

Filmy gaano ke rang #RaghuRukmini ke sang ❤️ #MadeInChina #indiakajugaad #25Oct @rajkummar_rao @maddockfilms

A post shared by mon (@imouniroy) on

साल 2018 में 34वर्षीय इस अभिनेत्री ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा, इसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे. इसके बाद वह 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आईं और अब मौनी, राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी.

मौनी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और मैं हमेशा से ही काफी संतुष्ट प्रकृति की इंसान रही हूं. मैं अपने वर्तमान को लेकर संतुष्ट हूं और भविष्य को लेकर बहुत लालची हूं और मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है क्योंकि जब आप अपने वर्तमान को 100 प्रतिशत देंगे तो आपकी जिंदगी में इसका लाभ आपको आगे मिलेगा."

आगे की क्या योजना है? इस पर मौनी ने कहा, "मैं हर शैली में काम करना चाहती हूं, हर तरह का किरदार निभाना चाहती हूं, मैं एक लालची अभिनेत्री हूं और उम्मीद करती हूं कि मुझे मौके, किरदार, और अच्छे स्क्रिप्टर मिले."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget