एक्सप्लोरर

'ला ला लैंड' को पछाड़ 'मूनलाइट' ने जीता बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड

लॉस एंजेलिस: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 89वें अकादमी पुरस्कारों में 'ला ला लैंड' को गलती से सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित कर दिया गया, लेकिन बाद में प्रस्तोता ने अपनी भूल सुधारते हुए 'मूनलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया. वॉरेन बीटी और फाये डुनावे को विजेता का नाम घोषित करने के लिए मंच पर बुलाया गया था. उन्होंने गलती से 'ला ला लैंड' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित कर दिया. Jordan Horowitz, foreground center, and the cast of "La La Land" mistakenly accept the award for best picture at the Oscars on Sunday, Feb. 26, 2017, at the Dolby Theatre in Los Angeles. It was later announced that "Moonlight," was the winner for best picture. (Photo by Chris Pizzello/Invision/AP) इस घोषणा के बाद 'ला ला लैंड' की पूरी टीम मंच पर पहुंची और दर्शकों को संबोधित करने लगी कि तभी एक प्रतिनिधि ने कहा, "गलती हुई है. मूनलाइट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है. यह मजाक नहीं है. इन्होंने गलत नाम पढ़ दिया है. 'मूनलाइट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है." 'मूनलाइट' ऑस्कर जीतने वाली कथित तौर पर अब तक की सबसे कम बजट (15 लाख डॉलर) में बनी फिल्म है. इस श्रेणी में 'मूनलाइट' के साथ 'हिडन फिगर्स', 'हेल ओर हाई वाटर', 'अराइवल', 'लॉयन', 'ला ला लैंड', 'फेंसेस', 'मैनचेस्टर बाइ द सी' और 'हैकशॉ रिज' भी नामांकित थीं. best-picture 'मूनलाइट' क्यूबा के एक अश्वेत युवक की कहानी है जो मियामी में कड़े संघर्षो से जूझता है. इस फिल्म की जीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जिन्होंने देश में आव्रजकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. ऑस्कर के मेजबान जिमी किमेल ने इस चूक पर जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "मैं इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं." ऑस्कर में हुई इस घटना ने पिछले साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फिनाले की याद दिला दी जब शो के मेजबान स्टीव हार्वे ने गलती से गलत विजेता के नाम का ऐलान कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget