एक्सप्लोरर

Monster: रिलीज से पहले ही मोहनलाल ने 'मॉन्स्टर' को लेकर खोला ये राज, दिलचस्प कहानी के साथ फिल्म में मिलेंगे कई सरप्राइज एलिमेंट

Mohanlal Opens Up About Monster: मोहनलाल की फिल्म 'मॉन्स्टर' 21 अक्टूबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर एक्टर ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.

Mohanlal On His Upcoming Film Monster: दक्षिण फिल्मों के चर्चित एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. 'पुलीमुरुगन' फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर से इस फिल्म के साथ वो निर्देशक वैसाख के साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म में सस्पेंस के साथ थ्रिलर का भी जबरदस्त मसाला देखने को मिलेगा. लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 21 अक्टूबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 

कैसी होगी मोहनलाल की फिल्म मॉन्स्टर

'पुलीमुरुगन' की भारी सफलता के बाद एक बार फिर से 'मॉन्स्टर' ने लेखक उदय कृष्ण, मोहनलाल और निर्देशक वैसाख की तिकड़ी साथ काम करने जा रहे है. हाल ही में मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें मलयालम सुपरस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में बात की. 

मॉन्स्टर में होंगे कई सरप्राइज एलिमेंट:

वीडियो में मोहनलाल ने कहा, 'एक अभिनेता के लिए, विशेष रूप से मेरे लिए, मॉन्स्टर एक खास फिल्म है. इस फिल्म में कई सरप्राइज एलिमेंट हैं. मॉन्स्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका सब्जेक्ट है. मुझे लगता है कि ये फिल्म एक ऐसे विषय से संबंधित है जो मलयालम सिनेमा के लिए नया है और इसे बहुत ही बोल्ड तरीके से फिल्माया गया है. स्क्रिप्ट इस फिल्म की जान है. अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मॉन्स्टर के पास हीरो है या विलेन, तो मैं कहूंगा कि फिल्म की स्क्रिप्ट ही इसके लिए सब कुछ है.'

इसके अलावा उन्होंने बताया, 'ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन पर आधारित नहीं है, जैसे कि उनकी पिछली फिल्म पुलीमुरुगन थी. हालांकि, मोहनलाल ने ये भी खुलासा किया कि इस फिल्म में दो प्रमुख एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिन्हें बहुत अलग तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है.

वैसाख निर्देशित फिल्म 'मॉन्स्टर' में मोहनलाल एक मिस्टीरियस रोल देखने को मिलेगा जिसका नाम लकी सिंह होगा. फिल्म में लक्ष्मी मांचू, सिद्दीकी, लीना, हनी रोज़, केबी गणेश कुमार, जॉनी एंटनी, अर्जुन नंदकुमार, कोट्टायम रमेश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Kantara Box Office Collection: धुआंधार कमाई कर रही है ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा', ये रहा अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget