एक्सप्लोरर

#MeToo: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर का नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने उनके साथ उस समय दुर्व्यवहार किया था जब वे दस साल पहले साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग कर रहे थे.

मुंबई: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को मांग की कि अभिनेता नाना पाटेकर और तीन अन्य का नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाएं. अभिनेत्री ने इन चारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. तनुश्री ने अपने वकील नितिन सातपुते के जरिए ओशिवारा पुलिस थाने में इस संबंध में एक अर्जी दी है.

तनुश्री ने आरोप लगाया कि 67 साल के नाना पाटेकर ने उनके साथ उस समय दुर्व्यवहार किया था जब वे दस साल पहले फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. उनकी शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है.

सातपुते ने शनिवार को कहा कि उनकी मुवक्किल ने पाटेकर, आचार्य, सिद्दीकी, सारंग और उनके ‘फर्जी गवाहों’ की गिरफ्तारी की भी मांग की है. उन्होंने बताया कि तनुश्री की अर्जी में कहा गया है कि आरोपी ‘अत्यधिक प्रभावशाली और हाई प्रोफाइल’ लोग हैं जिनके ‘अच्छे राजनीतिक संपर्क’ हैं और इसलिए इसकी संभावना है कि वे गवाहों पर ‘दबाव डाल सकते हैं, उन्हें डरा-धमका और प्रभावित कर सकते हैं.’

वकील ने दावा किया कि 26 मार्च 2008 को हुई इस कथित घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं, लेकिन वे आरोपियों के डर के चलते अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. सातपुते ने दावा किया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही ये गवाह अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे आएंगे.

वकील ने कहा कि तनुश्री दत्ता का मानना है कि आरोपी उनके खिलाफ नकारात्मक बयान दर्ज कराने के लिए नकली गवाह पेश कर सकते हैं या गवाहों पर दबाव डाल सकते हैं. आरोपियों ने मीडिया में इन आरोपों से इनकार कर दिया है.

उन्होंने बताया कि तनुश्री दत्ता ने न्याय पाने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश महिला आयोग के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न कानून 2013 के तहत उप-जिलाधीश के पास भी गुहार लगाई है. हालांकि नाना पाटेकर ने खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार कर दिया है. उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘दस साल पहले बोल चुका हूं, अब जो झूठ है वो झूठ है.’’

साल 2008 में क्या हुआ था ?

साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला भी करवाया.

ये भी पढ़ें:

#MeToo: रचेल वाईट ने साजिद खान पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, कहा- झूठ बोलकर घर बुलाया और टॉप उतारने को कहा 

#MeToo : साजिद खान ने मुझे घर बुलाकर कपड़े उतारने के लिए कहा : सिमरन कौर सूरी 

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

भाई साजिद पर लगें यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फराह खान- उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी 

महिलाओं का सामने आकर अनुभव साझा करना हिम्मत की बात: रितेश देशमुख 

भूषण कुमार ने यौन शोषण के आरोप खारिज करते हुए कहा, ‘मैं चिंतित और दुखी हूं’ 

MeToo: साजिद खान पर लगे आरोपों पर बोले फरहान अख्तर- उसे प्रायश्चित करना होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें-रिलीज डेट
'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी
'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget