एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: मंगेशकर फैमिली को मिला राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता, ये सितारे भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Ram Mandir Consecration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के लिए अब मंगेशकर फैमिली को भी न्योता मिल चुका है.

Ayodhya Ram Mandir Consecration: इस वक्त पूरे देश में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खुशी की लहर देखी जा रही है. राम नगरी अयोध्या में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के लिए ना सिर्फ राजनेताओं बल्कि सिनेमा जगत की भी कई बड़ी हस्तियों को न्योता मिला है. अब इस लिस्ट में मंगेशकर फैमिली का नाम भी शामिल हो गया है.

लता मंगेशकर के परिवार को मिला राम मंदिर का न्योता

हिंदी सिनेमा की दिवगंत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार को आज यानि सोमवार के दिन राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता मिला है. ये निमंत्रण पत्र लता मंगेशकर की बहन और बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोंसले ने रिसीव किया है. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुकी हैं. तस्वीरों में राम मंदिर के कार्यक्रम का न्योता पाकर सिंगर काफी खुश भी नजर आ रही हैं. सिंगर सोनू निगम को भी इस कार्यक्रम का न्योता मिला है. इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.

बॉलीवुड की इन जोड़ियों को भी मिला न्योता

वहीं मंगेशकर फैमिली के अलावा राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मिल चुका है. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी. इनके अलावा रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को भी निमंत्रण मिला है.

ये सितारे भी होंगे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल

इस लिस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर्स अनुपम खेर, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और बॉलीवुड सिंघम यानि अजय देवगन को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला है.

टीवी के स्टार्स को भी भेजा गया निमंत्रण पत्र

इस कार्यक्रम में छोटे पर्दे यानि टीवी की दुनिया के भी कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके लिए टीवी के ‘राम’ और ‘सीता’ यानि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी न्योता भेजा गया है. बता दें कि इस कार्यक्रम में 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी लगभग 7000 मेहमानों को भी इस शुभ अवसर के लिए निमंत्रण मिला है.

लिस्ट में साउथ के इन सितारों का भी नाम है शामिल

वहीं बॉलीवुड के अलावा साउथ की हस्तियों को भी राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण भेजा गया है. इस लिस्ट में राम चरण, प्रभास, चिरंजीवी, यश, ऋषभ शेट्टी, मोहनलाल रजनीकांत और धनुष जैसे कई बड़े सितारों का नाम शामिल है. इस कार्यक्रम के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी इनवाइट किया गया है

ये भी पढ़ें-

Critics Choice Awards 2024: ‘बॉर्बी’ ने जीते 6 अवॉर्ड..तो ‘ओपेनहाइमर’ के खाते में आए 8 अवॉर्ड, यहां देखें विनर की पूरी लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget