एक्सप्लोरर

12 साल तक विदेश में ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी, अब बॉलीवुड में करेंगी वापसी? कहा- 'मैं सन्यासी हूं'

Mamta Kulkarni On Bollywood Comeback: ममता कुलकर्णी 24 साल भारत लौटी हैं और अब उन्होंने बॉलीवुड वापसी को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. एक्ट्रेस ने कहा है कि अब वे एक सन्यासी हैं.

Mamta Kulkarni On Bollywood Comeback: 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौट आई हैं. भारत लौटने के बाद ममता कुलकर्णी अपने बयानों की वजहों से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच उन्होंने बताया है कि वे भारत से क्यों गायब हुई थीं और क्या भारत लौट आने के बाद वे बॉलीवुड में अपनी वापसी करेंगी? 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने भारत से गायब होने की वजह बताई. उन्होंने कहा- 'मेरे भारत से जाने की वजह अध्यात्म थी. 1996 में अध्यात्म की तरफ झुकाव हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकत गुरु गगन गिरी महाराज से हुई. उनके आने के बाद मेरे मन में अध्यात्म को लेकर रुचि बढ़ी. इसी के बाद मेरी तपस्या शुरू हो गई.'

12 सालों तक ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी
24 साल तक गायब रहने के सवाल पर ममता ने आगे कहा- 'मैं मानती हूं कि बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी. इसके बाद बॉलीवुड का भी साथ छूट गया. साल 2000 से 2012 तक मैं तपस्या करती रही. मैं कई सालों तक दुबई में थी और दो बेडरूम के हॉल में रहती थी और 12 सालों तक ब्रह्मचारी रही.'

बॉलीवुड में वापसी करेंगी ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड कमबैक पर अपना रुख साफ किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'अब मैं सन्यासी हूं और मुझे अब न तो बॉलीवुड में इंटरेस्ट है और न ही किसी और चीज से मतलब है. मेरी उम्र अब नहीं है कि मैं दोबारा बॉलीवुड के बारे में सोचूं. मैं आध्यात्मिक जिंदगी जीना चाहती हूं और आध्यात्मिक डिबेट में हिस्सा लेना चाहती हूं, ताकि सब को जोड़ सकूं.'

'मैंने बॉलीवुड को त्याग दिया...'
ममता कुलकर्णी ने ड्रग्स मामले में खुद पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा- 'मेरे पास किस चीज की कमी थी? पैसे के लिए लोग ऐसा करते हैं. मेरे पास उस समय 10 फिल्मों के ऑफर थे और मेरे पास तीन घर और दो गाड़ियां थीं. हालांकि, मैंने बॉलीवुड को त्याग दिया. मुझे लगता है कि ड्रग्स केस में विक्की या फिर पब्लिसिटी की वजह से मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया.'

'करण अर्जुन' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'जिस अधिकारी ने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराया. मुझे भगोड़ा घोषित किया गया, उसे भी कुछ महीने के लिए भगोड़ा घोषित किया गया था. जैसी करनी वैसी भरनी. आज वो आयुक्त कहां है और पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था.'

'सड़क पर बहुत गड्ढे हैं, मुंबई को सुधारना चाहिए'
सालों बाद मुंबई लौटने पर ममता ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा- 'मैं जब मुंबई पहुंच रही थी तो बहुत इमोशनल हो गई थी. मेरी आंख से आंसू आ गए थे, क्योंकि जहां से मैंने अपनी शुरुआत की थी और जिस बॉलीवुड से मुझे बहुत कुछ मिला, वह सब कुछ याद आ गया. मैंने मुंबई में बहुत बदलाव देखा है. हालांकि, यहां ट्रैफिक बहुत है और सड़क की स्थिति भी बहुत बेकार है. बीएमसी के बजट के बारे में मैने सुना था कि 25 हजार करोड़ रुपये का होता है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ काम हुआ. यहां सड़क पर बहुत गड्ढे हैं. मुंबई को सुधारना चाहिए, क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है. मुंबई में साफ-सफाई की व्यवस्था भी करनी चाहिए.'

राम मंदिर के दर्शन करेंगी ममता
ममता कुलकर्णी ने बताया कि वे फिलहाल कुछ महीनों के लिए ही आई हैं. वे मुंबई आती-जाती रहेंगी. लेकिन कुछ महीने बाद वे हमेशा के लिए मुंबई में रहेंगी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वे राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगी. इसके अलावा वे कुंभ में जाकर दो शाही स्नान भी करेंगी.

ये भी पढ़ें: मैजिकविन गैम्बलिंग ऐप मामले में फंसीं मल्लिका शेरावत, ईडी ने पूजा बनर्जी समेत कई सितारों को भेजा समन, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget