एक्सप्लोरर

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोलीं तमन्ना भाटिया, यहां सबकुछ हर शुक्रवार को बदल जाता है

तमन्ना भाटिया की हॉरर थ्रिलर इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनका कहना है कि यहां हर शुक्रवार को लोगों की किस्मत बदलती है. लेकिन फैंस का प्यार आपके लिए हमेशा रहता है.

तमन्ना भाटिया महज 15 साल की उम्र में फिल्मी पर्दे पर आई थीं और हिंदी सिनेमा में आने से पहले वह दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं. तमन्ना का जन्म मुंबई में हुआ और यहीं उनका लालन-पालन भी . उन्होंने 2005 में तेलुगू फिल्म ‘श्री’ के साथ फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया और दो साल बाद ही वह इस उद्योग की सफलतम अभिनेत्री बन गईं. तमन्ना ने बताया, ‘‘ मैं दरअसल तेजी से बड़ी हुई. मैं उस समय काफी परिपक्व थी और मेरे अंदर अभिनेत्री बनने की मजबूत इच्छा थी.’’ उन्होंने बताया, ‘‘ मैं एक कलाकार बनने के लिए निकली थी और बन गई हिरोइन. मुझे यह महसूस हुआ कि स्टारडम आप से परे है. यह कोई ऐसी चीज नहीं, जिसे नियंत्रित किया जा सकता है. मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास दक्षिण के वफादार प्रशंसक हैं.’’ तमन्ना ने यंग एज में ही तमिल और तेलुगू भाषा सीख ली थी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया. लेकिन बॉलीवुड का उनका सफर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है.
इस पर उन्होंने कहा, ‘‘ यह मुझे वास्तविकता से जोड़कर रखता है कि हमारी जिंदगी शुक्रवार से शुक्रवार वाली है और इस दिन के साथ ही बहुत कुछ बदल सकता है. कुछ शुक्रवार अच्छे होते हैं और कुछ नहीं. लेकिन पूरा मकसद आगे बढ़ने का होता है.’’ तमन्ना ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. और 29 साल की उम्र में वह ‘हिम्मतवाला’ ‘एंटरटेनमेंट’ और ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में आई थीं और तीनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर चल नहीं पाई. उनकी अगली हिंदी थ्रिलर फिल्म ‘खामोशी’ दर्शकों के बीच इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget