एक्सप्लोरर

कोलकाता: 'मज़दूरों के मसीहा' बने सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई मूर्ति, जानें क्या है वजह

इस दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने पंडाल की थीम 'प्रवासी मज़दूर' पर रखी है. पंडाल में लॉकडाउन के दौरान कई तरह की परेशानियां झेलने वाले प्रवासी मजदूरों के दर्द को बयान करने की कोशिश की गई है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मूर्ती लगाई है. दरअसल इस दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने पंडाल की थीम 'प्रवासी मज़दूर' पर रखी है. पंडाल में लॉकडाउन के दौरान कई तरह की परेशानियां झेलने वाले प्रवासी मजदूरों के दर्द को बयान करने की कोशिश की गई है.

बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसके कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रवासी मजदूर काफी परेशानी का सामना करते दिखे थे. देश में जब यातायात के सभी साधनों को बंद कर दिया गया तब अभिनेता सोनू सूद ने अपने गांव-शहर को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी. जिसके कारण उन्हें 'मज़दूरों का मसीहा' भी कहा गया. वहीं दुर्गा पूजा समिति ने सम्मान के तौर पर पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ती को विशेष जगह दी है.

कोलकाता में प्रफुल्ल कानन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य श्रींजय दत्ता का कहना है कि 'हमने अभिनेता सोनू सूद की एक प्रतिमा स्थापित की है, ताकि लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उनसे प्रेरणा ले सकें.'

बता दें कि लॉकडाउन के बाद भी अमिनेता सोनू सूद गरीबों की मदद करते देखे गए. सोशल मीडिया पर एक गरीब किसान की बेटी का हल खींचते वीडियो सामने आने के बाद सोनू सूद ने एक दिन के अंदर ही उन तक नया ट्रैक्टर पहुंचा दिया था. वहीं, लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगने वालों को भी सोनू सूद ने उनके घर पहुंचाया था.

इसे भी पढ़ेंः अपने इस एक निर्णय की वजह से बॉलीवुड से हमेशा के लिए दूर हो गई थीं अनुराधा पौडवाल

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का मोशन पोस्टर रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget