एक्सप्लोरर

Rajendra Kumar को क्यों कहा जाता था जुबली कुमार? जानिये क्या थी वजह

Rajendra Kumar Trivia: सूरज, आरजू और गवांर जैसी कई शानदार फिल्में देने वाले अभिनेता राजेंद्र कुमार को फिल्मी दुनिया में जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था.

Rajendra Kumar Trivia: फिल्म जोगन (Jogan) से अपने फिल्मी करियर (Career) की शुरुआत करने वाले अभिनेता राजेंद्र कुमार को बहुत ही शानदार अभिनेता (Actor) माना जाता है. राजेंद्र कुमार को 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया (Mother India) से खास पहचान मिली. इसके बाद राजेंद्र कुमार एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने. उन्होंने कामयाबी की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बॉलीवुड (Bollywood) में उनका रुतबा बहुत बढ़ गया. इसके साथ उन्हें फिल्म जगत में जुबली कुमार (Jubilee Kumar) के नाम से जाना जाने लगा.

क्यों कहा जाता था जुबली कुमार?

दरअसल राजेंद्र कुमार को फिल्म मदर इंडिया की कामयाबी के बाद एक अलग पहचान मिल गई. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक लगातार 6 सुपरहिट फिल्में दीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वो 6 फिल्में 25 हफ्तों से ज्यादा वक्त तक सिनेमाहाल में चलीं. इसी के चलते राजेंद्र कुमार को जुबली कुमार कहा जाने लगा. उस वक्त बॉलीवुड में उनका ऐसा सिक्का चल रहा था कि राजेंद्र कुमार का किसी फिल्म में होना ही फिल्म के हिट होने की गारंटी मान लिया जाता था.

राजेंद्र कुमार का फिल्मी सफर

राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) ने अपने वक्त की हर बड़ी अभिनेत्री (Actress) के साथ काम किया. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सूरज (Suraj), आरजू (Arzoo), धूल का फूल (Dhool ka Phool), मदर इंडिया (Mother India), मेरे महबूब (Mere Mehboob) और संगम (Sangam) जैसी कई बेहतरीन फिल्में (Films) दी. इसके साथ राजेंद्र कुमार कुछ फिल्मों के निर्माता भी रहे. उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव (Kumar Gaurav) को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया था, लेकिन पहली फिल्म हिट होने के बाद भी कुमार गौरव अपने पिता राजेंद्र कुमार जैसी सफलता नहीं हासिल कर सके. साल 1999 में इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया. वो आज भी अपनी शानदार फिल्मों के जरिये हमारे बीच जिंदा है.

ज्योतिषी की बातों पर गहरा यकीन रखते थे Rajesh Khann, फिर इस घटना से टूट गया था विश्वास

Vidya Balan Video: विद्या बालन का ये मजेदार वीडियो हो रहा वायरल, बोलीं- पहले मैं ठीक थी, फिर मैंने इंग्लिश सीख ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget