एक्सप्लोरर

Karan Johar: फिल्म मेकर करण जौहर ने समय की पाबंदी पर क्रिप्टिक पोस्ट की शेयर, यूजर्स बोले- 'आपको किसने हर्ट किया?'

Karan Johar: करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लेट आने वाले लोगों के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.जिसमें लग रहा है कि उन्हें किसी ने इंतजार करवाया है जिसके चलते करण को ये पोस्ट करना पड़ा.

Karan Johar: फिल्म मेकर करण जौहर वैसे तो अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को परेशानी में डाल दिया है. दरअसल करण ने समय की पाबंदी पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बैठकों में देर से पहुंचने वाले लोगों के लिए टाइम ऑफेंडर्स शब्द का इस्तेमाल किया है. करण के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी इस परेशानी की वजह कौन है?

करण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
करण जौहर ने बिना किसी का नाम लिए समय के महत्व के बारे में लिखा, 'तो... समय की पाबंदी के बारे में अद्भुत बात ये है कि इसके लिए किसी प्राकृतिक प्रतिभा, किसी डिग्री या यहां तक कि माता-पिता या ऑफिसर की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है... ये एक कला का रूप नहीं है जो हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली है... ये सरल बुनियादी शिष्टाचार है... अन्य लोगों के समय के लिए सम्मान और इसलिए उनका सम्मान भी. शुद्ध मिलावट रहित सम्मान...'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

'आप मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहे'
उन्होंने आगे लिखा, '15 मिनट देरी से पहुंचने पर बिना किसी माफी के या दुखी दिखने से प्रोटेक्शन की बू आती है... मैसेजिंग 'ऑन माय वे'. 'रास्ते में हूं'… इसलिए ??? आप होने के लिए हैं... आप मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं और बिना किसी स्पष्टीकरण के मुझे ये मैसेज भेजना उतना ही क्लीयर नहीं है जितनी नोलन की फिल्म...'

टाइम खराब करने वाले लोगों को अपनी लिस्ट में नहीं रखना चाहते करण
उन्होंने आगे लिखा, 'फिर सबसे खराब! ओह याद नहीं रहा!!!! क्यों मिस्टर प्रेसिडेंट ???? ऐसा देश चला रहे हैं जो आपको इतना व्यस्त रखता है??? फिर एवर पॉपुलर वाला… बहुत ज्यादा ट्रैफिक… क्या आप न्यूजीलैंड में रहते हैं??? नहीं ये इंडिया है... जनसंख्या की स्थिति की जांच करें बच्चे! हम घनी आबादी वाले हैं... तो यहां आप क्या करते हैं... जल्द ही छोड़ दें!!!!! सबसे खराब तब होता है जब वो दिखाई नहीं देते हैं और एक गंभीर माफी के साथ एक संदेश भी नहीं भेजते हैं! समय के अपराधियों के इस आखिरी वर्ग को मुझे अपनी लिस्ट से हमेशा के लिए हटा देना चाहिए.'

करण के लिए परेशान हुए लोग
करण जौहर के इस पोस्ट के बाद फराह खान ने लिखा, 'मैं समझती हूं करण, कौन है ये इंसान इसका नाम बताओ.' वहीं अन्य यूजर्स करण की इस परेशानी की वजह जानना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Aryan Khan फिल्म से नहीं, वेब सीरीज से रखेंगे बॉलीवुड में कदम, क्या होगा टाइटल? पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget