एक्सप्लोरर

करण जौहर को लेकर अनुराग कश्यप का बड़ा खुलासा, कहा- KJo को गलत समझा गया है

Karan Johar Misunderstood Person: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag kashyap) इन दिनों चर्चा में हैं. अनुराग की फिल्म' दोबारा' 19 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं.

Karan Johar Misunderstood Person: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag kashyap) इन दिनों चर्चा में हैं. अनुराग की फिल्म (Dobaaraa) 'दोबारा' 19 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर टीम ने काफी मेहनत की है. पिछले कई दिनों से फिल्म का प्रमोशन हो रहा था. प्रमोशन के दौरान अनुराग कश्यप ने कई ऐसे बयान दिए जिससे वो सुर्खियों में आ गए. पहले अनुराग ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री बनाम बॉलीवुड को लेकर चल रही बहस पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. फिर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से खासे चर्चा में रहे और अब फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर बयान दिया है. 

करण जौहर को गलत समझा
पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया कि मैंने करण को बहुत जज किया. जब मैं उनसे मिला तब मैं उन्हें जान पाया कि करण बिलकुल मेरे जैसे हैं. हम दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं. मैं पहला तो करण सिक्के के दूसरे पहलू हैं. वह भी अपने फिल्म मेकर्स, लोगों और डॉयरेटर्क्स को आजादी देते हैं. उन्हें गलत समझा गया है. साथ ही अनुराग ने खुलासा किया कि करण जौहर खुद अपने आलोचक हैं जो उनकी सबसे अच्छी बात है. 'धर्मा प्रोडक्शन' के क्रिएटिव हेड सोमेश मिश्रा, करण जौहर के सबसे बड़े आलोचक हैं और करण ने उन्हें ही काम पर रखा है. ये उनकी दूरदर्शिता और एक साहसी कदम है. 

बॉलीवुड को दी कई बेहतरीन फिल्में 
एक ओर स्टार किड्स को प्रमोट करने पर नेपोटिज्म को लेकर करण पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं. तो वहीं अनुराग कश्यप ने कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. मनमर्जियां, देव डी, ब्लैक फ्राइडे, मुक्काबा, जैसी कई सफल फिल्मों के बाद  उनकी दोबारा रिलीज हुई है. 

ऑस्कर के लिए 'कश्मीर फाइल्स' को नहीं भेजना चाहिए 
हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म की कैटेगरी में RRR टॉप 5 में अपनी जगह बना सकती है और वो अवॉर्ड जीत भी सकती है. तो वहीं कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से द कश्मीर फाइल्स को नहीं भेजना चाहिए. 

साउथ बनाम बॉलीवुड पर रखी अपनी राय 
दोबारा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनुराग कश्यप से जब बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों पर सवाल पूछा गया तो अनुराग ने इस पर खुल कर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हम जमीन से जुड़ी फिल्में नहीं बना रहे हैं, जबकि साउथ वाले जो भी बनाते हैं वो जमीन से जुड़ी फिल्में होती हैं. हमारे यहां अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी फिल्में बनाएंगे तो यही होगा. हम जमीन से जुड़ी फिल्में बनाना भूल गए हैं. अगर गंगूबाई और भूल भुलैया 2 चली हैं तो इन फिल्मों को इसीलिए पसंद किया गया कि ये फिल्में जमीन से जुड़ी हुईं हैं. 

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर शख्स ने कहा- इसे पत्थर से मारना चाहिए, फिर उर्फी जावेद ने उठाया हैरान करने वाला कदम

KBC 14: कंटेस्टेंट का खुलासा- दोनों किडनी हो चुकी है फेल, हेल्थ प्रॉब्लम्स सुनकर शॉक्ड हुए Amitabh Bachchan

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget