एक्सप्लोरर

Karan Johar Birthday: डेब्यू फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, 1700 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक, 26 सालों में ऐसी रही है Karan Johar की जर्नी

Karan Johar Birthday Special: करण जौहर 26 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने डायरेक्शन से लेकर प्रोडेक्शन में किस्मत आजमाई और सक्सेसफुल भी रहे.

Karan Johar Birthday Special: फिल्ममेकर करण जौहर ग्लैमर वर्ल्ड के सक्सेसफुल सेलिब्रिटीज में से एक हैं. उन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडेक्शन सबकुछ किया है. हालांकि, एक्टिंग में करण खास कुछ कर नहीं पाए, लेकिन डायरेक्शन और प्रोडेक्शन में वो सफल रहे हैं. करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को हुआ था. करण फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर और हीरू जौहर के बेटे हैं. वो 26 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और राज कर रहे हैं. 

बता दें कि करण ने H.R. कॉलेज ऑफ कम्यूनिकेशन एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है. करण ने अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से किया था. वो 2015 में अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में भी एक्टिंग करते नजर आए थे. वो चैट शो कॉफी विद करण भी होस्ट करते हैं, जो कि काफी चर्चा में रहता है. आइए नजर डालते हैं करण की अब तक की करियर जर्नी पर...

करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर एंट्री ली थी. वो 1995 में आई आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. 

पहली ही फिल्म ने मचा दिया था धमाल

इसके बाद 1998 में उन्होंने डारेक्शन में एंट्री ली. उन्होंने 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल और सलमान खान (कैमियो) जैसे स्टार्स थे और ये फिल्म ब्लॉकबस्ट हिट रही थी. इस फिल्म ने बहुत सारे अवॉर्ड जीते थे. इस फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था.
 
इसके बाद 2001 में करण की फिल्म कभी खुशी कभी गम रिलीज हुई. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्ट हिट रही थी. इसके बाद आई तीसरी फिल्म कल हो ना हो भी हिट रही. करण ने इंडस्ट्री में एंट्री करने के साथ ही धमाल मचा दिया था और फैमिली एंटरटेनर फिल्में देकर फैंस के दिलों खास जगह बनाई थी. करण ने धीरे- धीरे डायरेक्शन के साथ-साथ प्रोडेक्शन में भी हाथ आजमाया. अब करण ज्यादातर फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. वो इंडस्ट्री के सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. 

करण की हिट फिल्मों (डायरेक्शन-प्रोडेक्शन) में कभी अलविदा न कहना, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, माय नेम इज खान, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, शेरशाह, दोस्ताना,अग्निपथ, ब्रह्मास्त्र, राजी जैसी हिट फिल्में दी. पिछली बार करण ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को डायरेक्ट किया था. ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ऐसा रहा करण की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करण की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है ने 65 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. कभी खुशी कभी गम ने 77.29 करोड़ का बिजनेस किया था. कभी अलविदा न कहना ने 61.68 करोड़ कमाए थे. माय नेम इज खान ने 114 करोड़ की कमाई की थी. वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 97 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ए दिल है मुश्किल ने 156 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 153 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

करण जौहर ने लॉन्च किए ये स्टार्स 
करण जौहर ने कई स्टार्स को लॉन्च भी किया है. इस लिस्ट में सबसे पहले नाम सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का है. इसके अलावा करण ने वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, डायरेक्टर शशांक खैतान, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, डायरेक्टर शकुन बत्रा, जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स को लॉन्च किया.

फैशनिस्टा हैं करण जौहर 
करण जौहर जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही वो फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी रहते हैं. करण का फैशन सेंस काफी चर्चा में रहता है. उनके पास बड़े बड़े ब्रांड्स के आउटफिट्स और एक्सेसरीज हैं. इसके अलावा करण को घूमने का काफी शौक है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, करण जौहर को न्यू यॉर्क बहुत पसंद है. वैसे तो करण जौहर लंदन में ज्यादा समय बिताते हैं, पर उन्हें न्यू यॉर्क सिटी की एनर्जी बहुत पसंद है.
 
कितनी है करण जौहर की नेट वर्ट?
करण जौहर इंडिया के अमीर फिल्ममेकर्स में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 1700 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं. वो एक एड का 2 करोड़ चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो अपने चैट शो कॉफी विद करण के एक एपिसोड का 1 से 2 करोड़ चार्ज करते हैं. उनके पास 32 करोड़ का मुंबई में घर भी है.  

इन दिनों करण फिल्म मिस्टर और मिसेज माही को लेकर खबरों में हैं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं. फिल्म 31 मई को रिलीज होगी. करण ने इसे प्रोड्यूस किया है.

पर्सनल लाइफ में करण जौहर ने शादी नहीं की है. करण जौहर 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चे रुही और यश के पिता बने. वो अब अपने बच्चों और मां के साथ रहते हैं.

ये भी पढ़ें- 15 दिन की शूटिंग के बाद संजय दत्त ने क्यों छोड़ी Welcome to the Jungle, अब आई असली वजह सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget