एक्सप्लोरर

'लाइगर' की असफलता के बाद फिर साथ में फिल्‍म करेंगे करण जौहर और विजय देवरकोंडा, इस बार कहानी होगी कुछ यूं

Karan Johar Vijay Deverakonda: 'लाइगर' को दर्शकों का प्‍यार नहीं मिला, मगर करण जौहर का विजय देवरकोंडा के प्रति विश्‍वास कम नहीं हुआ. एक और प्रोजेक्‍ट पर दोनों साथ काम कर रहे हैं.

Karan Johar Vijay Deverakonda Team Up Again: पिछले कुछ समय में साउथ के स्‍टार्स बॉलीवुड वालों पर भारी पड़ते नजर आए हैं. ऐसे माहौल के बीच जब विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्‍म ‘लाइगर’ रिलीज हुई तो लगा कि बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है, मगर यह फिल्‍म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. साउथ समेत पूरे देश भर में फिल्‍म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से ‘लाइगर’ के डायरेक्‍टर पुरी जगंनाध के साथ विजय के रिश्‍ते में भी खटास पड़ गई. हालांकि करण जौहर (Karan Johar) ने उनका साथ नहीं छोड़ा.

फिल्‍म के प्रोडृूसर होंगे करण 

लेटेस्‍ट खबर है कि करण और विजय ने एक बार फिर हाथ मिलाया है. वे साथ में एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं. दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और इस बार करण खुद फिल्‍म प्रोड्यूस करेंगे. ‘लाइगर’ में वह को-प्रोड्यूसर थे. उन्‍होंने फिल्‍म को हिंदी बेल्‍ट में रिप्रेजेंट किया था.

लव स्‍टोरी बेस्‍ड होगी कहानी 

टीओआई के मुताबिक, ‘लाइगर’ के बाद करण और विजय के एक और फिल्‍म में काम करने की खबर सामने आई है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बार फिल्‍म पूरी तरह से एक लव स्‍टोरी होगी. ‘लाइगर’ में विजय के एक्‍शन अवतार पर वह लोगों का रिएक्‍शन देख चुके हैं. ऐसे में कोई रिस्‍क नहीं लेना चाहते हैं.

'लाइगर' पर भावुक हुए विजय 

हाल ही में एक साउथ अवॉर्ड फंक्‍शन में विजय ने ‘लाइगर’ की असफलता पर बात की थी. वह उस फंक्‍शन में शामिल नहीं होना चाहते थे, मगर वह आए. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. उन्‍होंने कहा, ‘’हम सभी के अच्‍छे दिन होते हैं. हम सभी के बुरे दिन भी होते हैं, मगर हम जैसा भी महसूस करें, हमें उठना ही होगा.’’

विजय (Vijay Deverakonda) को अवॉर्ड फंक्‍शन में सम्‍मानित किया गया था. उन्‍होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था, ‘’मैं यहां यह अवॉर्ड लेने आना नहीं चाहता था, मगर मैं आया. जैसा कि मैंने आपसे कहा, मैं वादा करता हूं मैं आप सभी के लिए अपना काम अच्‍छे से करूंगा. आपका मनोरंजन होगा. अच्‍छा सिनेमा बनेगा. आप सभी का शुक्रिया. यहां आना मेरे लिए सच में एक बेहद सम्‍मान की बात है.’’

यह भी पढ़ें:- 

Amitabh bachchan के बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए जया और अभिषेक को खूब बेलने पड़े थे पापड़, जूनियर बच्चन ने शेयर किया वीडियो

Amitabh Bachchan B'day: राजकुमार राव ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बताया- कैसे उनकी मरी हुई मां के लिए बिग बी ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', 'बंटवारा 1947' के डायरेक्टर का बड़ा दावा
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले, बोले- नहीं गया तो नौकरी गई
83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget