एक्सप्लोरर

अब किसी और फिल्म में नजर नहीं आएंगे सुपरस्टार कमल हासन

कमल हासन ने कहा, "वैचारिक तौर पर मैं एक खास प्रकार के भारत में विश्वास रखता हूं. यह नया नहीं है. हम हमेशा से इसे मानते रहे हैं. इसने मेरे लिए अच्छा काम किया है. मैं एक ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जिसे बदलाव पसंद नहीं, लेकिन इस तरह एक ही सोच, एक ही संस्कृति जैसा नहीं."

 

नई दिल्ली: फिल्मस्टार से नेता बने कमल हासन ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के लिए राजनीति में आने का उनका फैसला आखिरी है और अब वो इस फैसले को नहीं बदलेंगे. अब वह (नई) फिल्मों में नजर नहीं आएंगे. अभिनेता से राजनेता बने हासन का मानना है कि हिंदू कट्टरवाद से खतरा है और वह इसके बारे में सिर्फ शिकायत नहीं करते रह सकते. कमल हासन अपनी पार्टी और इसके सिद्धांतों की इस महीने घोषणा कर सकते हैं.

बोस्टन में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में निजी समाचार चैनल इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में हासन ने कहा, "आ रही दो फिल्मों के अलावा मेरे पास कोई और फिल्में नहीं होंगी." यह पूछे जाने पर कि क्या वह हारने के बाद भी राजनीति में बने रहेंगे, उन्होंने कहा, "मुझे ईमानदारी से जीविका के लिए कुछ करना होगा. लेकिन, मैं नहीं मानता कि मैं हारने जा रहा हूं."

File-Photo File-Photo

कमल हासन ने कहा, "मैं एक राजनीतिज्ञ नहीं हो सकता हूं, लेकिन बीते 37 सालों से मैं समाज सेवा में रहा हूं. इन 37 सालों में हमने 10 लाख निष्ठावान कार्यकर्ता जुटाए हैं." उन्होंने कहा, "वे मेरे साथ बीते 37 सालों से हैं. मेरे निर्देश पर उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को हमारे कल्याण आंदोलन में शामिल किया है, जिसमें करीब 250 वकील हैं. सभी स्वंयसेवक बनेंगे."

कमल हासन ने कहा, "मैं ईमानदार हूं. मैं यहां अपने बैंक खाते में बढ़ोतरी करने नहीं आया हूं. मैं एक खुशहाल, लोकप्रिय व सेवानिवृत्त जीवन जी सकता हूं. मेरा राजनीति में आने का फैसला इसलिए है कि महज फिल्म अभिनेता के तौर पर मैं नहीं मरना चाहता. मैं लोगों की सेवा करते हुए मरना चाहूंगा और यही मैंने खुद से वादा किया है."

हासन ने कहा कि उनकी राजनीति का रंग 'काला' है और वह भगवा रंग को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में काला रंग द्रविड़ टोन और डार्क स्किन को दिखाता है. उन्होंने कहा, "हम तमिलों के लिए यह सांस्कृतिक रूप से बुरा रंग नहीं है." उन्होंने साफ किया कि उनकी निश्चित रूप से भगवा रंग (बीजेपी) के साथ जाने की योजना नहीं है.

उन्होंने कहा, "वैचारिक तौर पर मैं एक खास प्रकार के भारत में विश्वास रखता हूं. यह नया नहीं है. हम हमेशा से इसे मानते रहे हैं. इसने मेरे लिए अच्छा काम किया है. मैं एक ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जिसे बदलाव पसंद नहीं, लेकिन इस तरह एक ही सोच, एक ही संस्कृति जैसा नहीं."

हासन ने खुद को महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू का फैन बताया. हासन ने कहा, "यह देश अपनी विविधता में समाहित है, यही मेरा भारत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget