एक्सप्लोरर

FLASHBACK: ऐसे कादर खान ने बना दिया था अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन'

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन कादर खान आज मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे हैं. इस समय वो भारत में नहीं हैं और कनाडा के ही एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनके अस्वस्थ होने की जानकारी उन्हीं के साथी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी है.

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन कादर खान आज मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे हैं. इस समय वो भारत में नहीं हैं और कनाडा के ही एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनके अस्वस्थ होने की जानकारी उन्हीं के साथी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी है. बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के करियर में कादर खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है. ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जुगत में लगे हुए थे और उनके हाथ कुछ अच्छी फिल्में लगी थी. ये वो वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री करवट ले रही थी और वो अपने लिए कुछ नए सुपरस्टार्स की तलाश कर रही थी. यूं तो अमिताभ बच्चन के सामने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे बड़े सुपरस्टार्स थे. लेकिन वो लगातार अपने लिए कुछ ऐसा तलाश रहे थे जिससे वो दर्शकों के दिल में उतर सकें और अपने लिए एक खास मुकाम बना सकें. FLASHBACK: ऐसे कादर खान ने बना दिया था अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन 70 के दशक में जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में थे उस समय उन्हें कादर खान का साथ मिला था. कादर खान ने ही स्ट्रगल कर रहे अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन बना दिया था. वो ऐसा दौर था जब कादर खान अपनी कलम से जो लिख देते थे वो पर्दे पर हिट हो जाया करता था. वैसे तो कादर खान कभी भी सुनहरे पर्दे पर नहीं आना चाहते थे और न ही इस सिनेमाई दुनिया से जुड़ना चाहते थे. लेकिन मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा जैसे निर्देशकों ने कादर खान को स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने के लिए मनाया और कादर को फिल्म इंडस्ट्री में ले आए. कादर ने 'अमर अकबर एंथोनी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'लावारिस' , 'कालिया', 'नसीब' , 'कूली' जैसी फिल्मों के लिए डायलॉग्स लिखे हैं. उस दौर में अमिताभ बच्चन के अलावा सिर्फ कादर खान ही एक कलाकार थे जो मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के लिए एक साथ काम किया करते थे. FLASHBACK: ऐसे कादर खान ने बना दिया था अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन BIG B ने किया ये ट्वीट आज कादर खान बीमार हैं और इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है. कादर खान की बीमारी को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कादर खान के बीमार होने की बात कही है. बिग बी ने ट्वीट किया, 'कादर खान... बेहद शानदार लेखक और एक्टर..आज हॉस्पिटल में है. उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआएं और प्राथर्ना करें. मैंने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है, उनका स्वागत किया है और उन्होंने मेरी फिल्मों के लिए अद्भुत लेखन किया है.वो एक शानदार साथी और लिबरल शख्स हैं... और जो ज्यादातार लोगों को नहीं पता वो गणित सिखाते थे.' रिपोर्ट्स की मानें तो कादर खान इस समय भारत में नहीं है और वो अपने बेटे सरफराज और बहू के साथ कनाडा में रहते हैं. स्पॉट ब्वॉय के मुताबिक कादर खान इस समय निमोनिया से जूझ रहे हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है. उन्हें इस समय BiPAP वेंटिलेटर पर रखा गया है. इतना ही नहीं उन्होंने बोलना भी बंद कर दिया है. वो किसी से बात नहीं कर रहे हैं. हालांकि वो आई कॉन्टेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो बहुत देर तक ऐसा नहीं कर पा रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget