एक्सप्लोरर

Box Office: दूसरे शुक्रवार को भी 'कबीर सिंह' ने की जबरदस्त कमाई, तोड़ा अक्षय और सलमान का रिकॉर्ड

Kabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह'आए दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई के साथ एंट्री पाई है.

Kabir Singh Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' धीरे-धीरे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. फिल्म आए दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई के साथ एंट्री पाई है.

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को धमाकेदार कमाई करते हुए 12.21 करोड़ रुपए की कमाई की. अपने आठवें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने कुल 146.63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है उस हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म अपने नौंवे दिन में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

'कबीर सिंह' के रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2019 की हिट फिल्मों के दूसरे शुक्रवार के मुकाबले इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. दूसरे शुक्रवार को 12.21 करोड़ की कमाई के साथ 'कबीर सिंह' पहले स्थान पर है. वहीं, 'उरी' ने दूसरे शुक्रवार को 7.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अजय देवगन की 'टोटल धमाल' है, इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, अक्षय कुमार की 'केसरी' चौथे स्थान पर है, फिल्म ने 4.45 करोड़ की कमाई की थी. वहींं, 4.30 करोड़ की कमाई के साथ सलमान खान की फिल्म 'भारत' पांचवे स्थान पर है.

आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को भारत में करीब 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म को कुल 493 स्क्रीन्स मिली हैं. वर्ल्डवाइड कुल 3616 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशियल रीमेक है. फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: पहले दिन ही पिट गई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बनी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
पहले दिन ही पिटी आलिया की 'अल्फा', बनी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म
ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल
ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, 'मैं वापस आऊंगा' का जादू बरकरार, जानें-कलेक्शन
फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें-कलेक्शन
निकाह या सात फेरे..., हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान? कितने गेस्ट होंगे शामिल, सब जानें यहां
निकाह या सात फेरे..., हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी संग कैसी शादी करेंगे आमिर खान?

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget