एक्सप्लोरर

‘पंचायत 3’ में 'सचिव जी' को मिली सबसे ज्यादा फीस? रूमर्स पर भड़के जितेंद्र कुमार, बोले- 'ये ठीक नहीं है.....'

Panchayat 3: ‘पंचायत 3’ के सचिव जी को सीरीज का हाईएस्ट पेड एक्टर बताया जा रहा है. वहीं अब जितेंद्र कुमार ने इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और नाराजग भी जताई है.

Jitendra Kumar On Panchayat 3 Salary: मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 3 हाल ही में रिलीज हुआ है. इस शो के पहले दो सीजन की तरह तीसरे सीजन को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. शो के हर किदार को काफी पसंद किया गया है. इन सबके बीच अफवाहें भी फैली हुई है कि ‘पंचायत सीजन 3’ में अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका के लिए जितेंद्र कुमार ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है. वहीं अब जितेंद्र कुमार ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है और सच बताया है.

‘पंचायत सीजन 3’ से जितेंद्र कुमार ने वसूली सबसे ज्यादा फीस?
‘पंचायत’ अपने सीजन 3 से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है. वहीं कई रूमर्स में दावा किया जा रहा है कि शो के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार ने ‘पंचायत सीजन 3’ के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. उन्होंने प्रति एपिसोड सबसे ज्यादा फीस यानी 70 हजार रुपये वसूले हैं. वहीं अब जितेंद्र कुमार ने अपनी फीस को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने उनकी पंचायत 3 की सैलरी को लेकर फैल रहे रूमर्स पर नाराजगी जाहिर की है. अफवाहों की पुष्टि या खंडन किए बिना, उन्होंने किसी की सैलरी को लेकर डिसकस करने के ट्रेंड की आलोचना की है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

जितेंद्र ने फीस को लेकर कही ये बात
रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र कहते हैं कि, “ ठीक है, मुझे लगता है कि किसी की सैलरी और फाइनेंशियल मामलों पर चर्चा करना वास्तव में अनफेयर है. ऐसे डिसकशन से कुछ भी अच्छा निकलकर नहीं आता है. इससे बचना चाहिए.”  उनके विचार में, किसी की इनकम पर ध्यान फोकस करना डिसरिस्पेक्टफुल है.

बता दें कि एक्टर का ये रिएक्शन उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि पंचायत के तीसरे सीज़न के लिए जितेंद्र ने 5.6 लाख रुपये कमाए. और वे सीरीज के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. इसके बाद नीना गुप्ता को सीजन 3 में सबसे ज्यादा फीस मिली. उन्हें कथित तौर पर प्रति एपिसोड 50,000 रुपये फीस दी गई.

पंचायत 3’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘पंचायत 3’ द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो शो है. इसे दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है और चंदन कुमार ने इसे लिखा है. इस सीरीज के दोनों सीजन जबरदस्त हिट रहे थे. अब मई में रिलीज हुए तीसरे सीजन को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. तीसरे सीजन में भी जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और दुर्गेश सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: Kota Factory Season 3 Cast Fees: ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ के लिए जितेंद्र कुमार ने कितनी फीस की चार्ज? जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget