एक्सप्लोरर

Jiah Khan Death Anniversary: 19 की उम्र में डेब्यू, 25 की उम्र में मौत, 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई थीं जिया खान

Jiah Khan Death Anniversary: जिया खान ने महज 19 साल की उम्र में 65 साल के अमिताभ बच्चन संग डेब्यू किया था. हालांकि 25 साल की उम्र में सुसाइड करके उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था.

Jiah Khan Death Anniversary: बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही चर्चा में आ गई थी. इस लिस्ट में एक-दो नहीं बल्कि कई नाम शामिल है. दिव्या भारती से लेकर जिया खान तक ऐसी कई एक्ट्रेस है जिनका कम उम्र में बॉलीवुड डेब्यू हुआ. उन्होंने शोहरत भी पाई लेकिन अचानक से उन्होंने सुसाइड करके फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था.

बात आज अपने दौर में चर्चा में रही अभिनेत्री जिया खान की. जिया खान अपने बॉलीवुड डेब्यू से ही छा गई थी. उनका डेब्यू 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था. हालांकि इन दोनों के बीच बड़े पर्दे पर जो हुआ था उसने दर्शकों को हैरान कर दिया था.

इस एक्ट्रेस को देखकर जगी एक्ट्रेस बनने की आस

20 फरवरी 1988 को जिया का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था. उनका असली नाम नफीसा था. जब जिया की उम्र महज 6 साल थी तब उन्होंने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' देखी थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना बुन लिया था और अपने इस सपने को उन्होंने पूरा भी किया.

अमिताभ बच्चन संग डेब्यू, पहली ही फिल्म में दिया किसिंग सीन

Jiah Khan Death Anniversary: 19 की उम्र में डेब्यू, 25 की उम्र में मौत, 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई थीं जिया खान

19 साल की उम्र में जिया खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनके साथ थे दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन. अपनी पहली ही फिल्म में जिया 65 साल के बिग बी संग रोमांस करती हुई नजर आई थीं. बिग बी और जिया ने सिल्वर स्क्रीन पर किसिंग सीन देकर बवाल मचा दिया था. इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. वहीं जिया को भी काफी कुछ सुनना पड़ा था.

इन फिल्मों में किया काम

निशब्द में बिग बी संग डेब्यू करने से पहले जिया को 16 साल की उम्र में फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' में काम करने का मौका मिला था. लेकिन इम्मैच्योर लुक के कारण उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई. उनका रोल बाद में दीया मिर्जा को दे दिया गया. निशब्द से डेब्यू करने के बाद जिया खान आमिर खान की फिल्म गजनी और अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल' में भी नजर आई थीं.

2013 में कर लिया था सुसाइड

Jiah Khan Death Anniversary: 19 की उम्र में डेब्यू, 25 की उम्र में मौत, 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई थीं जिया खान

जिया की बॉलीवुड और जिंदगी की पारी दोनों ही बेहद छोटी रही. बॉलीवुड में डेब्यू के 6 साल बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था. 3 जून 2013 को एक्ट्रेस ने महज 25 साल की उम्र में फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. अचानक उनकी मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी.

छोड़ा था सुसाइड नोट, बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली हुए थे गिरफ्तार

जिया खान बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं. वे एक 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़कर गई थीं. उसमें लिखा था कि, ''पता नहीं, तुमसे यह बात कैसे कहूं. मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है.'' लेकिन उन्होंने सूरज का नाम नहीं लिखा था. लेकिन इस मामले में एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में वे इस केस में रिहा कर दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Release Date: जून की इस तारीख को कर लें नोट! सामने आई 'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट, जानें कब और कहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget