एक्सप्लोरर

कैंसर से जूझ रहे Junior Mehmood से मिलने पहुंचे Jeetendra, जिगरी दोस्त की हालत देख एक्टर की आंखे हुई नम

Junior Mehmood: एक्टर जितेंद्र और एक्टर सचिन पिलगांवकर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की है. जूनियर महमूद को देखकर जितेंद्र भावुक हो गए.

Junior Mehmood Health: एक्टर नईम सैयद उर्फ ​​जूनियर महमूद कैंसर की चौथी स्टेज में हैं. कुछ दिन पहले अभिनेता जॉनी लीवर ने जूनियर महमूद से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी.

अब एक्टर जितेंद्र और एक्टर सचिन पिलगांवकर ने भी जूनियर महमूद से मुलाकात की है. जूनियर महमूद को देखकर जितेंद्र भावुक हो गए. जूनियर महमूद ने अपने पुराने दोस्तों, दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे. 

कैंसर से जूझ रहे जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे जितेंद्र

बता दें कि जूनियर महमूद के स्वास्थ्य के बारे में पूछते समय जितेंद्र की आंखे नम हो गई. सचिन पिलगांवकर ने जूनियर महमूद से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की. इसके बाद वह जूनियर महमूद से मिलने भी गए.

 

सचिन पिलगांवकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने फैन्स से जूनियर महमूद के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने को कहा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप मेरे बचपन के दोस्त जूनियर महमूद के लिए प्रार्थना करें जो बीमारी से पीड़ित हैं. मैंने कुछ दिन पहले उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की थी और आज उन्हें देखने गया लेकिन वह सो रहे थे'. 

कुछ दिन पहले सलाम काजी ने कहा था, 'जूनियर महमूद दो महीने से बीमार थे. पहले तो हमने सोचा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन फिर अचानक उनका वजन कम होने लगा और जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो कहा गया ये कैंसर था'.

 

जूनियर महमूद ने फिल्म कारवां में जितेंद्र के साथ काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने जितेंद्र के छोटे भाई का किरदार निभाया था. उन्होंने कई भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में भी अभिनय किया है. इनमें ब्रह्मचारी (1968), मेरा नाम जोकर (1970), परवरिश (1977) और दो और दो पांच (1980) जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें: 'पूरी रात मेरे पैरों की मसाज करते हैं', प्रेग्नेंसी में बीवी Rubina Dilaik का ऐसे ध्यान रखते हैं अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस ने किया शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी धूम, 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget