एक्सप्लोरर

'गरीबों का सिनेमा बचा ही नहीं...', मल्टीप्लेक्स की महंगाई पर बोले जावेद अख्तर

Javed Akhtar On Multiplexes: जावेद अख्तर ने फिल्म टिकटों की महंगी कीमतों पर बात की. उनके मुताबिक मल्टीप्लेक्स थिएटर्स प्रीविलेज क्लास के लिए रह गया है और अब गरीबों का सिनेमा खत्म होता जा रहा है.

Javed Akhtar On Multiplexes: मल्टीप्लेक्स के आने के बाद फिल्म की टिकटों की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला. ऐसे में फिल्म राइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का मानने है कि महंगाई की वजह से मिडिल क्लास अब फिल्म देखने के लिए जाने से पहले सोचने पर मजबूर है. हाल ही में जावेद अख्तर ने दावा किया कि मल्टीप्लेक्स थिएटर्स प्रीविलेज क्लास के लिए रह गया है और अब गरीबों का सिनेमा खत्म होता जा रहा है.

कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल दिल से कपिल सिब्ब्ल पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने फिल्म टिकटों की महंगी कीमतों पर बात की. आम जनता जो सोचती है उसका रिफ्लेक्शन आज बॉलीवुड में क्यों नहीं होता? इस सवाल पर दिग्गज राइटर ने कहा- 'इसलिए कि टिकट जो है वो 700 और 800 रुपए का है. एक जमाना था और अभी आज भी है, अमीरों के हॉस्पिटल हैं, गरीबों के हॉस्पिटल हैं. अमीरों के होटल हैं, गरीबों के होटल हैं.'

'गरीबों का सिनेमा बचा ही नहीं है'
जावेद अख्तर ने आगे कहा- 'ये क्या हुआ है टाइम एंड मल्टीप्लेक्सेस? अमीरों का सिनेमा हो गया है और गरीबों का सिनेमा. गरीबों का सिनेमा बचा ही नहीं है, इंडिया में आपके पास कितने थिएटर्स हैं? 14,000 के करीब थिएटर है. जिनमें से 803 सदर्न स्टेट्स में है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अब बचे कितने? आपने आठ ही निकाल दिए तो छह बचे. छह में से बड़ा नंबर है वेस्टर्न कोस्ट पे महाराष्ट्र, गुजरात. उसके बाद जो बचे वो आते हैं हिंदी बेल्ट में.'

'मल्टीप्लेक्स में तो समोसा भी 200 रुपए का बिकता है'
राइटर कहते हैं- 'समझिए एक सवा 11 लाख 12 लाख आदमी के ऊपर एक थिएटर है. 11 लाख 12 लाख आदमियों के ऊपर एक सिनेमा हाउस है. यूएसए की तरह नहीं जहां 1 लाख थिएटर है. जहां 35-36 करोड़ आबादी है. चाइना की तरह नहीं जहां जहां 500 से ऊपर थिएटर है. हमारे हिंदी बेल्ट में एक चार 5000 थिएटर आते हैं. तो वो उसका वही नहीं है आउटलेट फिल्म का. दूसरी तरफ आ गए हैं मल्टीप्लेक्सेस, मल्टीप्लेक्स में तो समोसा भी 200 रुपए का बिकता है. जावेद टिकट होता है 500 से 700 रुपए का.'

'न्यूक्लियर फैमिली भी जाए तो 3 साढ़े तीन हजार का खर्चा'
जावेद फिर कहते हैं- 'मतलब एक चार आदमी की न्यूक्लियर फैमिली भी जाए तो 3 साढ़े तीन हजार का खर्चा है. तो वो तो प्रिविलेज ही क्लास देखती है. जब प्रिविलेज क्लास देखती है तो गरीबों के प्रॉब्लम क्यों डिस्कस किए? उनको गरीबी से क्या लेना देना? क्या लेना देना? भाई आप 5 स्टार होटल है. आपको ऐतराज नहीं हुआ. फाइव स्टार हॉस्पिटल है. आपको ऐतराज नहीं हुआ. तो अब 5 स्टार सिनेमा से क्या प्रॉब्लम है?'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget