एक्सप्लोरर

राजकुमार राव के साथ 'रूह-अफ्जा' में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, डबल रोल में आएंगी नजर

साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है. वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूह-अफ्जा' में नजर आएंगी.

जाह्ववी कपूर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है.जाह्नवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूह-अफ्जा' में नजर आएंगी.  निर्माता दिनेश विजान की आगामी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी.

दिनेश ने एक बयान में कहा, "रूह-अफ्जा' के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए. राजकुमार राव और वरुण शानदार अभिनेता हैं. दोनों अपने अंदाज में बेहतरीन कॉमेडी करते हैं." जाह्नवी कपूपर इस  फिल्म में दो किरदारों-रूही और अफसाना के रूप में नजर आएंगी.

निर्माता ने जाह्ववी कपूर के बारे में कहा, "मुख्य नायिका के तौर पर हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले किरदार को सहजता से निभा सके और जाह्ववी इसमें खरी उतरीं. वह वास्तव में किरदार से जुड़ गईं. फिल्म की पटकथा में ताजगी, नयापन है और अभिनेत्री भी ऐसी ही हैं."

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में जून के महीने में शुरू होगी और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर एक्टर राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं. कॉफी विद करण में जाह्नवी ने खुद खुलासा किया था कि वो राजकुमार को बहुत पसंद करती हैं और उन्हें सोशल मीडिाया पर स्टॉक भी करती हैं. ऐसे में उनके हाथ ये फिल्म लगना बेहद खास है.

जाह्नवी के पास हैं ये फिल्में

साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं. जाह्नवी निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी. तख्त' का हिस्सा बनने को लेकर जाह्न्वी ने कहा था, "मैं क्या कह सकती हूं? मैं अब भी हैरान हूं. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और आभारी हूं और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि करण (जौहर) ने मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए चुना."

वहीं, इसके अलावा जाह्नवी कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है और इसका निर्देशन  शरण शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget