एक्सप्लोरर

67 साल के जैकी श्रॉफ कैसे रखते हैं खुद को फिट? एक्टर ने दिए हैं मोटापा कम करने के ये फिटनेस मंत्र

Jackie Shroff fitness Tips: जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं. इस उम्र में भी जैकी खुद को काफी फिट रखते हैं. अपना फिटनेस मंत्र अक्सर वो शेयर करते हैं जिसके बारे में आपको जानना चाहिए.

Jackie Shroff Fitness Tips: बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने 60 की उम्र पार कर ली है फिर भी बुढ़ापा उनके ईर्द-गिर्द भी नहीं दिखता. उन एक्टर्स में एक हैं जैकी श्रॉफ जो पब्लिकली खूब एक्टिव रहते हैं. जैकी लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरूक करते हैं. साथ ही, लोगों को फिट रहने के कई टिप्स भी बताते हैं. जैकी फिल्मों में भी एक्टिव हैं लेकिन फिटनेस के कारण वो उस उम्र के नजर नहीं आते जितनी उम्र के हैं. आज जैकी अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं और इस मौके पर आपको बताएंगे कि वो इस उम्र में भी खुद को फिट कैसे रखते हैं.

जैकी श्रॉफ 80 और 90 के दशक में ढेरों सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. उनका रोमांटिक अंदाज हो या एक्शन अवतार, हर किरदार में जैकी परफेक्शन के साथ काम करते थे. जैकी लगभग 45 सालों से बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव हैं और फिटनेस के मामले में वो आज भी आगे रहने में विश्वास रखते हैं.

जैकी श्रॉफ का फिटनेस मंत्र

जैकी श्रॉफ को 'जग्गू दादा' भी कहते हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर पब्लिकली कई बार बात की है. जैकी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा घर का खाना खाते हैं जिसमें रोटी, चावल, दाल और एक हरी सब्जी जरूर होती है. इसके अलावा जैकी हर दिन फलों का जूस पीते हैं जिससे वो हाइड्रेट रहते हैं और उन्हें विटामिन्स भी मिलते रहते हैं. जैकी ने खुद ये बात स्वीकर की है कि वो कभी जिम नहीं जाते लेकिन वो अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ किक बॉक्सिंग हफ्ते में दो बार करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को वजन कम करना है तो बेकरी प्रोडक्ट्स का उपयोग कम से कम करें. ब्रेड, पेस्ट्री और कुकीज जैसे फूड्स आइटम्स मैदे से बनते हैं जिससे मोटापा बढ़ता है. जैकी ने कहा कि उन्हें कई साल ये सब चीजें खाए हो गए. घर का खाना सबसे बेस्ट होता है और रोज एक्सरसाइज करें, हेल्दी ड्रिंक पिएं और घर का खाना खाएं...इन चीजों से आप हमेशा खुद को हेल्दी रख सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

जानकारी के लिए बता दें, जैकी श्रॉफ ने साल 1982 में फिल्म स्वामी दादा से बॉलीवुड डेब्यू किया था. जैकी दादा को देव आनंद ने सबसे पहले साइन किया था और उस फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था. इसके बाद जैकी दादा ने हीरो, दूध का कर्ज, राम लखन, खलनायक, तेरी मेहरबानियां, परिंदा, कर्मा, रंगीला, त्रिदेव, वर्दी, किंग अंकल, अल्लाह रक्खा, कुदरत का कानून, क्योंकि, हैप्पी न्यू ईयर, अग्निसाक्षी और देवदास जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं.

यह भी पढ़ें: Jackie Shroff Birthday: पिता गुजराती, मां टर्किश.... तो आखिर किस धर्म को मानते हैं जैकी श्रॉफ? खुद किया रिवील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह
अब कहां हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट
'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए
'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget