एक्सप्लोरर

'करीब करीब सिंगल' को मिल रही तारीफ के बीच बोले इरफान- करियर से संतुष्ट होना आत्महत्या जैसा

करीब करीब सिंगल' सीधे यूथ को टारगेट करती फिल्म है. आज का युवा प्यार ढूंढते-ढूंढते ऑनलाइन पहुंच गया है और यही फिल्म में भी दिखाया गया है.

नई दिल्ली: लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर इरफान खान लगभग 30 वर्षो के करियर के बाद भी अपने करियर से संतुष्ट नहीं हैं. वह कहते हैं कि जिस दिन मैं अपने करियर से संतुष्ट हो गया, वो दिन मेरे लिए आत्महत्या जैसा होगा. इरफान हर फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करते हैं. इसी कड़ी में उनकी नई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में उनकी रोमांटिक साइड खूब भा रही है.

इरफान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने इस रोमांटिक अंदाज में बारे में बताया. उन्होंने कहा, "मैं इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहता, जिस दिन लोगों ने मुझे इमेज में बांधना शुरू कर दिया, उस दिन ही मेरे लिए खतरा शुरू हो जाएगा. इसलिए कोशिश होती है कि मैं हर दूसरी फिल्म में अपनी पुरानी इमेज तोड़ दूं."

'करीब करीब सिंगल' सीधे यूथ को टारगेट करती फिल्म है. आज का युवा प्यार ढूंढते-ढूंढते ऑनलाइन पहुंच गया है और यही फिल्म में भी दिखाया गया है. इरफान ऑनलाइन डेटिंग एप के बारे में बताते हैं, "आज के युवाओं के पास कई विकल्प हैं. ऑनलाइन ही कई तरह की वेबसाइट और एप हैं. डेटिंग और वेडिंग एप से बहुत मदद मिल रही है, लोगों की ऑनलाइन शादियां भी हो रही हैं. हमारी फिल्म की कहानी इसी लव ट्रेंड को बयां करती है."

मूवी रिव्यू 'करीब करीब सिंगल': शानदार एक्टिंग से इरफान-पार्वती ने जीता दिल

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता इरफान के लिए इनाम कुछ खास मायने नहीं रखते. वह इनाम की तुलना में दर्शकों की संतुष्टि को तरजीह देते हैं. इरफान कहते हैं, "इनाम से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. अधिक महत्वपूर्ण है कि जो कहानियां हम कहना चाहते हैं, वो दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचे."

'पान सिंह तोमर' जैसी बायोग्राफी में काम कर चुके इरफान अपने जीवन पर फिल्म बनने को लेकर थोड़ा कश्मकश में हैं.

बायोग्राफी के सवाल पर वह कहते हैं, "मैं खुद को इतना महत्व नहीं देता, लेकिन अगर भविष्य में कभी मेरे जीवन पर इस तरह की फिल्म बनती है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है, लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा होता नहीं दिखता."

इरफान में नीरस और बेदम फिल्म में भी जान फूंकने का हुनर है. वह चाहते हैं कि आज से 30 या 40 साल बाद लोग उन्हें उनके अभिनय की वजह से याद करें. हॉलीवुड में भी अपने काम का डंका बजा चुके इरफान का कहना है, "एक कलाकार के लिए सबसे अधिक मायने यह रखता है कि उसकी कला को पहचान मिले. मैं चाहता हूं कि मुझे लोग मेरे काम की वजह से जानें और इसी कोशिश में ताउम्र काम करता रहूंगा."

इरफान लीक से हटकर फिल्में करना पसंद करते हैं और वह इसकी वजह बताते हुए कहते हैं, "हमारी इंडस्ट्री बहुत तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही ऑडियंस का रुझान भी बदला है. दर्शक चुन-चुनकर फिल्में देखने लगा है. आज हालत यह है कि आप करोड़ों रुपयों की फिल्में बनाते हैं और वे पिट जाती हैं, जबकि कई छोटी बजट की फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं. इसलिए हमें सचेत होना पड़ेगा कि हम दर्शकों को क्या परोस रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tun Tun Birth Anniversary: बेहद दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं एक्ट्रेस
दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
Nafisa Ali Next Film: 8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म
8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म
Ramayana Trailer Release Date: 'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget