एक्सप्लोरर

Happy Birthday: इस एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इरफान खान ने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा ‘R’

Irrfan khan 52 Birthday: इरफान का सिनेमाई करियर काफी लंबा है. एक अरसे के संघर्ष के बाद उनके अभिनय की गहराई को पहचान मिली.

Irrfan khan 52 Birthday: हिंदी सिनेमा के अहम कलाकारों में से एक इरफान खान आज अपनी उम्र के 52वें पड़ाव पर पहुंचे गए हैं. आज उनका जन्मदिन है, लेकिन इरफान आज भी लंदन के किसी अस्पताल में एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से लड़ रहे हैं. करीब नौ महीने पहले इरफान ने एक बयान के ज़रिए बताया था कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं. बीच बीच में इरफान की सेहत को लेकर खबरें आती रही हैं, हालांकि पुख्ता तौर पर अब तक ये जानकारी नहीं आई कि उनकी सेहत में कितना सुधार हुआ है.

इरफान का सिनेमाई करियर काफी लंबा है. एक अरसे के संघर्ष के बाद उनके अभिनय की गहराई को पहचान मिली. लक बाई चांस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले इरफान खान अपने नाम में बदलाव को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं.

Happy Birthday: इस एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इरफान खान ने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा ‘R’

इरफान में डबल ‘R’ क्यों ? इरफान खान का पूरा नाम साहबज़ादे इरफान अली खान है. हालांकि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सिर्फ इरफान ही लिखते हैं. दिलचस्प ये है कि इरफान अपने नाम में दो बार ‘R’ लगाते हैं. यानि Irfan नहीं, बल्कि Irrfan लिखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में ये बदलाव साल 2012 में किया था. दो बार ‘R’ इस्तेमाल करने की वजह किसी तरह का कोई टोटका या अंधविश्वास नहीं है, बल्कि उनको अपने नाम में एक्सट्रा ‘R’ की आवाज़ पसंद है. बस इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इरफान ने अपने नाम में बदलाव कर लिया.

बनना चाहते थे क्रिकेटर बन गए एक्टर इरफान खान फिल्मों की दुनिया में लक बाय चांस आए. दरअसल जब इरफान जयपुर में अपनी एम.ए. की पढ़ाई कर रहे थे तो उनको एक स्कॉलरशिप ऑफर की गई जिससे उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा अटेंड करने का मौका मिल गया और न चाहते हुए भी वो ड्रामा की दुनिया का हिस्सा बन गए. एनएसडी के आखिरी साल में इरफान को मीरा नायर ने अपनी फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के लिए चुन लिया. फिल्म में उनको छोटा ही रोल मिला, लेकिन ये उनके उस सफर की शुरूआत थी जो उन्हें बहुत दूर ले जाने वाली थी.

हालांकि कई सालों तक छोटे मोटे रोल करने वाले इरफान साल 2003 में सिनेमा के फलक पर चमके. तिग्मांशु धूलिया की फिल्म हासिल में उन्होंने निगेटिव रोल किया और फिर उनकी गाड़ी चल निकली. इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्टर इन नेगिटव रोल’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

Happy Birthday: इस एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इरफान खान ने नाम में जोड़ा था एक्स्ट्रा ‘R’

एक वक्त पर जिस फिल्म को देखने के पैसे नहीं थे, उसके सीक्वल में किया काम इरफान खान ने अपनी मेहनत के बलबूते अनहोनी को भी होनी में तब्दील किया है. कुछ साल पहले उन्होंने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा था कि साल 1993 में जब पहली ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म रिलीज़ हुई थी तब उनके पास उसे देखने के लिए पैसे तक नहीं थे. लेकिन साल 2015 में आई जुरासिक वर्ल्ड में उन्होंने अहम किरदार निभाया. इरफान ने जुरासिक वर्ल्ड के अलावा लाइफ ऑफ पाई, इनफर्नो, द अमेज़िंग स्पाइडर मैन, पज़ल और अ माइटी हार्ट जैसी फिल्मों में काम किया है.

इरफान फिलहाल एक दुर्लफ बीमारी से जूझ रहे हैं. उनके इस खास दिन पर तमाम फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द सेहतमंद होकर भारत वापस लौट आएं और अपने शानदार अभिनय के ज़रिए फिर से दर्शकों को हैरान कर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget