एक्सप्लोरर

Ideas of India 2023: बेबाक एक्टिंग से लेकर ग्लैमरस रोल तक, जीनत अमान ने खोले दिल के राज

Ideas of India 2023: अपनी खबूसूरती और एक्टिंग से सभी के दिलों में राज करने वाली मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने अपनी लाइफ से जुड़ी जरूरी बातों को शेयर किया.

Ideas of India 2023: एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के खास कार्यक्रम 'आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023' के दौरान मशहूर अदाकार रहीं जीनत अमान शामिल हुईं. दिग्गज एक्ट्रेस ने इस दौरान पूछे गए तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उनके अपने को-एक्टर के साथ केसै संबंध थे.

जब जीनत अमान शूटिंग करने आती थीं तो क्या को एक्टर उनसे डरते थे? इस सवाल पर जीनत अमान ने कहा, "मुझे नहीं लगा कि मेरे से कोई एक्टर डरता था. मैं हमेशा अपनी फिल्में करने आती थी. हालांकि, जब इंसाफ का तराजू बनी राज बब्बर और दीपक पराशर सेट पर आए थे, यंग थे हो सकता है कि वे थोड़े डरे होंगे"

एक्टिंग को लेकर क्या बोलीं जीनत अमान

जीनत अमान ने अपने रोल के बारे में बताते हुए कहा, "मैं डायरेक्टर की एक्टर थी. जो कहानी की डिमांड थी मैं वो करती थी. तो उन्होंने अपने हिसाब से डिमांड की. तो मैंने उनकी कहानी के हिसाब से काम किया. "

जीनत अमान को किससे होती थी जलन?

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकार ने कहा कि साथ काम करने वाले एक्ट्रेस अपने कलीग थे. उन्होंने कहा, "हेमा मालिनी उस समय बेहद शानदार डांस करती थी. उनके जैसा मैं बिल्कुल नहीं करती थी. किसी बात की जलन नहीं थी लेकिन मैं उनके जैसा डांस करना चाहती थी."

क्यों सोशल मीडिया पर आईं

सोशल मीडिया पर आने को लेकर जीनत अमान ने कहा, "मुझे पहले से ही लिखने का शौक था. देव साबब भी कहते थे कि आप क्यों नहीं लिखती हैं. इसलिए मैं सोशल मीडिया पर आई."

क्या राज कपूर के बोलने पर व्हाइट ड्रेस पहनती थीं जीनत अमान

देवआनंद ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि राज कपूर के कहने पर जीनत अमान व्हाइट पहना करती थी. इस बात पर उन्होंने कहा, "राज कपूर साहब ने सत्यम शिवम सुदंरम के लिए साइन किया था. मैं वहां गई उनके सामने, मैंने अपने काम में मशगूल थी वह अपने काम में.. उन्होंने ने कभी मेरे से नहीं कहा कि मैं व्हाइट पहनूं. मैंने कभी व्हाइट नहीं पहना. देव साहब का क्या प्रस्पेक्टिव था ये मैं नहीं जानती. मैं देव साबह की बात को गलत मानती हूं."

आज भी एक्टिंग करना चाहूंगी: जीनत अमान

ड्रीम रोल के बारे में पूछे जाने पर जीनत अमान ने कहा, "मुझे हमेशा से जो रोल मिला उसे मैंने पूरा किया और आज भी मैं एक्टिंग करना चाहूंगी.  आज भी जो रोल मुझे ऑफर किए जाएं तो मैं जरूर करूंगीं."

जीनत अमान के बारे में

जीनत अमान अमानुल्ला खान की बेटी हैं, जिन्होंने ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी. जब ज़ीनत 13 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था. जिसके चलते ज़ीनत ने अपने पिता के उपनाम (अमान) को अपनाया. ज़ीनत अमान ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया. जैसे कि उन्होंने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता (1970) में दूसरा स्थान हासिल किया. इसके साथ-साथ उन्होंने ‘मिस पैसिफिक एशिया’ (1970) का खिताब जीता ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं. इसके अलावा उन्होंने मनीला में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एक अन्य ख़िताब ‘मिस फोटोजेनिक’ को जीता. बहुत से लोगों का मानना है कि उनकी पहली फिल्म “हरे राम हरे कृष्णा” थी, परन्तु उनकी पहली फिल्म 'हलचल' (1971) और 'हंगामा' (1971) थी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट
Friday Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का हुआ बंटाधार, 'वेलकम टू द जंगल' सहित इन 4 फिल्मों का भी बिगड़ा हाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget