एक्सप्लोरर

Housefull 5 ने 24 घंटे से भी कम समय में बनाए ये 50 रिकॉर्ड, अक्षय कुमार की गजब वापसी!

Housefull 5 Breaks These Records: 'हाउसफुल 5' ने आज ओपनिंग डे पर एक नहीं बल्कि 50 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए हैं. अगर यकीन न हो तो पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

Housefull 5 Breaks These Records: 'हाउसफुल 5' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने साउथ की बड़ी फिल्म 'ठग लाइफ' के सामने गजब ओपनिंग लेते हुए एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं.

'हाउसफुल 5' ने बनाए ये 50 रिकॉर्ड

एक नजर डालिए उन रिकॉर्ड्स पर जिन्हें 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन ही बना डाला है. सबसे पहले अक्षय कुमार के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं 'हाउसफुल 5' की वजह से बने हैं. उसके बाद बाकी एक्टर्स और फिल्मों पर भी नजर डालेंगे जिनके रिकॉर्ड आज चकनाचूर हुए हैं.

  • 'हाउसफुल 5' अक्षय कुमार की पोस्ट कोविड सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली दूसरी फिल्म बनी. इसके पहले 'सूर्यवंशी' ने 26.29 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी.
  • इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग से 13.94 करोड़ रुपये कमाए. ऐसा करते ही ये फिल्म अक्षय के करियर में एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई. इसके पहले 5.35 करोड़ रुपये कमाकर सूर्यवंशी नंबर वन पर थी.
  • रिलीज होते ही 'हाउसफुल 5' देश की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके दो अलग-अलग क्लाइमैक्स हैं.
  • रिलीज होते ही फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. ये अब तक की देश की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बन चुकी है जो रिलीज हुई है. इसका बजट 225 करोड़ रुपये है.


Housefull 5 ने 24 घंटे से भी कम समय में बनाए ये 50 रिकॉर्ड, अक्षय कुमार की गजब वापसी!

  • अक्षय कुमार के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है. स्काई फोर्स और केसरी 2 के बाद उनकी ये लगातार तीसरी फिल्म है जिसे पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली है.
  • अक्षय कुमार की मिशन मंगल (29.16 करोड़), सूर्यवंशी (26.29 करोड़) और गोल्ड (25.25), सिंह इज ब्लिंग (20.67 करोड़) जैसी फिल्मों के साथ ये फिल्म 23 करोड़ कमाकर उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
  • अभिषेक बच्चन के बारे में बात करें तो ये फिल्म साल 2014 की हैप्पी न्यू ईयर (42.62 करोड़ की ओपनिंग) के बाद 11 साल में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है.
  • रितेश देशमुख की रेड 2 (19.25 करोड़) के बाद ये उनकी इस साल की दूसरी बढ़िया ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है.
  • नाना पाटेकर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुका है. वेलकम बैक ने ओपनिंग डे पर 14.35 करोड़ कमाए थे.
  • केजीएफ चैप्टर 2 (53.95 करोड़) और अग्नीपथ (23 करोड़) के बाद हाउसफुल 5, संजय दत्त के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
  • डिनो मोरिया, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म. यानी यहां पर एक साथ 7 रिकॉर्ड बने हैं.
  • इसके अलावा, हाउसफुल 5 इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने हाउसफुल 4 के 19.08 करोड़ रुपये कलेक्शन को पीछे कर दिया है.
  • इसके अलावा, फिल्म ने इस साल रिलीज हुई छावा (31 करोड़), सिकंदर (26 करोड़) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
  • इतना ही नहीं फिल्म ने इस साल रिलीज हुई इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, जाट, केसरी 2, स्काई फोर्स, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, मेरे हस्बैंड की बीवी, द डिप्लोमैट, देवा, फतेह, लवयापा, चिड़िया, रेड 2, भूल चूक माफ, कंपकंपी, केसरी वीर, फुले और आजाद समेत 19 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे करते हुए 19 रिकॉर्ड बनाए हैं.
  • इतना ही नहीं इनमें से इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, मेरे हस्बैंड की बीवी, फतेह, लवयापा, चिड़िया, कंपकंपी, केसरी वीर और फुले और आजाद समेत 12 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है. यानी 12 रिकॉर्ड यहां भी बना दिए हैं.
  • दोस्ताना बनाने वाले डायरेक्ट तरुण मनसुखानी की ये पहली फिल्म है जिसने पहले दिन इतनी बढ़िया कमाई की है.
  • फिल्म के एक्टर निकितन धीर की चेन्नई एक्सप्रेस के बाद (33.12 करोड़) के बाद हाउसफुल 5 सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Thursday Box Office Live Updates: वेलकम 3 से ज्यादा कमा रही है आलिया की अल्फा, जानें 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: वेलकम 3 से ज्यादा कमा रही है आलिया की अल्फा, जानें 4 बजे तक का कलेक्शन
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget