एक्सप्लोरर

Honey Singh Receives Death Threats: सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कनाडा से गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

Death Threats To Honey Singh: फेमस रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में हनी को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है. उनको ये धमकी एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है.

Honey Singh Receives Threats: फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक सिंगर को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है. जो इस वक्त कनाडा में है. गोल्डी ने हनी सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा है. जिसके बाद सिंगर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में की है.

 हनी सिंह ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

पुलिस को दी गई शिकायत में हनी सिंह ने बताया कि, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें एक वॉइस नोट भेजा है. जिसमें उसने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है. हनी सिंह ने वो वॉइस नोट पुलिस को दे दिया है. वहीं सिंगर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

कौन है गोल्डी बरार?

आपको बता दें कि गोल्डी बरार वो ही गैंगस्टर है. जिसका नाम पंजाबी के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई समेत जैसे खूंखार गैंगस्टर्स के साथ मिलकर सिद्धू की मौत की साजिश रची थी. इन दिनों गोल्डी बरार कनाडा में है. जिसके खिलाफ एनआईए ने UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है.

साल 2005 में शुरू किया था करियर

बात करें हनी सिंह की तो सिंगर ने कुछ वक्त पहले ही इंडस्ट्री में फिर से वापसी की है. दरअसल हनी ने डिप्रेशन की वजह से काफी टाइम तक अपने काम से दूरी बना ली थी.  हनी ने साल 2005 में बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था. फिर इंडस्ट्री को कई हिट गाने और रैप से पहचान करवाने वाले हनी अचानक नशे की लत में घिर गए और फिर बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए.

इस वजह से म्यूजिक से बनाई दूरी

इस दौरान वो डिप्रेशन में भी चले गए और करीब 18 महीनों तक गायब रहे. इसी बीच कई बार उनकी मौत की अफवाहें भी उड़ी थी. फिर कमबैक करने के बाद दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने मीडिया को बताय ता कि, ‘ये अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था.. मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था’

यह भी पढ़ें-

Kriti Sanon Pics: आंखों पर चश्मा...चेहरे पर मुस्कान, ‘आदिपुरुष’ को लेकर मचे बवाल के बीच एयरपोर्ट पर दिखीं ‘सीता’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget