एक्सप्लोरर

लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई 'हेट स्टोरी 4', बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरूआत

नई दिल्ली: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. इस फिल्म की इंटिमेट और बोल्ड सीन्स की वजह से काफी चर्चा है. लेकिन पहले दिन सिनेमाघरों में इसे देखने कम दर्शक ही पहुंचें. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन 3.76 करोड़ की कमाई की है. मार्केट एऩालिस्ट तरन आदर्श ने इस फिल्म की कमाई के आँकड़े जारी किए हैं.

 

इस फिल्म की समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग तो नहीं दी है लेकिन फिर भी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर ये फिल्म अच्छी कमाई करेगी. यहां जानें समीक्षकों की नज़र में कैसी है उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4'

इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा करन वाही, सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में हैं. इसे विशाल पंडया ने डायरेक्ट किया है.

आपको बता दें कि 'हेट स्टोरी' सीरिज की शुरूआत 2012 में हुई थी जिसमें पाओली दाम मुख्य भूमिका में थीं. इसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से पाओली ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 16.43 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद विशाल पांड्या 2014 में 'हेट स्टोरी 2' लेकर आए जिसमें सुरवीन चावला, जय भानुशाली और सुशांत चावला मुख्य भूमिका में दिखाई दिए. 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.07 करोड़ की कमाई की.

इस सीरिज में लोगों को बढ़ती दिलचस्पी को देख विशाल पांड्या 2015 में 'हेट स्टोरी 3' लेकर आए  जिसमें ज़रीन खान, डेजी शाह, करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नज़र आए. ये फिल्म भी काफी बोल्ड थी और इसके गाने बहुत पॉपुलर हुए थे. 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की. अब 'हेट स्टोरी 4' रिलीज हो गई है और पहले दिन तो फिल्म को अच्छी ओपेनिंग मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget