एक्सप्लोरर

क्या शाहरुख खान ने दिया है अपनी नई फिल्म का संकेत? फैंस पड़े उलझन में

शाहरुख खान की तरफ से हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो को देख कर उनके फैंस की काफी उलझने बढ़ गईं हैं.सुपरस्टार ने अपनी फिल्म 'रईस' की रिलीज को याद करते हुए उस वीडियो को शेयर किया था.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. उनके फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा कलाकार की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेता ने कहीं अपनी फिल्म को लेकर किसी तरह कोई सुगबुगाहट तो नहीं दी है?

शाहरुख खान की तरफ से हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो को देख कर उनके फैंस की काफी उलझने बढ़ गईं हैं. दरअसल सुपरस्टार ने अपनी फिल्म 'रईस' हुए तीन साल हो गए हैं, इसे याद करते हुए शाहरुख ने उस वीडियो को शेयर किया था. मगर कहीं न कहीं उनके फैंस को ऐसा लगता है कि शाहरुख खान ने अपनी आने वाली नई फिल्म का कोई संकेत दिया है.

View this post on Instagram
 

Need to take Raees advice myself...soon! Tks to whole team of Raees for making this beautiful film.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

शाहरुख की तरफ से शनिवार को पोस्ट किए गए वीडियो में वह 'रईस' फिल्म का डायलॉग बोल रहे हैं, जो है, "कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता है, और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है." वहीं उनके डायलॉग के बाद पीछे से आवाज आती है, "अबे तो जल्दी से पिक्चर चालू कर न! धंधा-धंधा कर रहा है, कुछ कर नहीं रहा है."

इसके उत्तर में अभिनेता सिर्फ मुस्कुराते हैं. वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "रईस की सलाह मुझे खुद पर लागू करने की जरूरत है..जल्द ही! इस खूबसूरत फिल्म को बनाने के लिए रईस की पूरी टीम को धन्यवाद."

बिग बॉस 13: इस कंटेस्टेंट का पक्ष लेने के लिए मेकर्स पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन

ऐसे में इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों को उलझन में डाल दिया है कि कहीं सुपरस्टार नई फिल्म का संकेत तो नहीं दे रहे हैं. वहीं कुछ को लग रहा है कि सुपरस्टार 'रईस' का सीक्वल बना रहे हैं.

एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "अभी कुछ न कुछ बड़ा होने वाला है." दूसरे ने लिखा, "आप अपनी नई फिल्म के साथ कब आ रहे हैं?"

बता दें शाहरुख खान अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाई जा रही सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड का प्रमोशन करते हुए नजर आए थे. अब उनके फैंस वाकई इस इंतजार में हैं कि वह कब इस रुपहले पर्दे पर वापसी करने वाले हैं?

नेपोटिज्म पर दिए अनन्या पांडेय के बयान को अलाया एफ ने ठहराया गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्म मूहर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मूहर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget