एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: जानिए आखिर कैसे दिलीप कुमार से अल्लाह रक्खा बन गए रहमान

यहां हम आपको बता रहे हैं रहमान के बारे में ऐसी ही कुछ ऐसी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए.

नई दिल्ली: अपने रूहानी संगीत से दुनिया के लोगों का दिल जीतने वाले ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनका पूरा नाम अल्ला राखा रहमान है.  6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्में रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था. रहमान जन्म से हिंदू थे लेकिन बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था. ऐसा कहा जाता है कि 1984 में रहमान की मुलाकात कादरी तारीक से हुई जब उनकी बहन बीमार थी और हालत गंभीर थी. इसके बाद उनकी बहन बिल्कुल ठीक हो गई. कादरी से मुलाकात के कुछ समय बाद ही रहमान ने धर्म बदल लिया और वो  दिलीप कुमार से अल्लाह रक्खा रहमान बन गए. अब लोग उन्हें ए. आर. रहमान के नाम से जानते हैं.

यहां हम आपको बता रहे हैं रहमान के बारे में ऐसी ही कुछ ऐसी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए.

  • रहमान के पिता आर के शेखर भी संगीतकार थे और जब रहमान नौ साल के थे तभी उनका निधन हो गया था. रहमान की देख रेख उनकी मां करीमा (कस्तूरी) ने की. 11 साल की उम्र से ही रहमान ने काम करना शुरू कर दिया था. पिता की मौत के बाद रहमान को घर चलाने के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी बेचने पड़े थे.
  • रहमान को 1992 में 'रोजा' फिल्म से अपने करियर का एक बड़ा ब्रेक मिला था. उसके बाद से वो 'रंगीला', 'ताल', 'दिल से', 'जोधा अकबर' 'रंग दे बसंती' और 'रॉकस्टार' जैसी सैकड़ों फिल्मों के लिए शानदार संगीत दे चुके हैं.
  • एंड्रयू लॉयड बेबर ने ब्रोडवे म्यूजिकल 'बाम्बे ड्रीम्स' का संगीत तैयार करने का प्रस्ताव देकर उन्हें पहला अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक दिया था, जिसने उन्हें अपार ख्याति दिलाई थी.
  • रहमान 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए दो ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं. उन्हें फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए पुरस्कार दिया गया था. गीत के बोल गुलजार ने लिखे थे.
  • 2009 में रहमान को दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है.
  • भारत सरकार रहमान को 2010 में पद्मभूषण अवॉर्ड से भी नवाज चुकी है. AR-Rahman-uk
  • 2011 में रहमान को 83वें वार्षिक अकेडमी अवॉर्ड्स में डेनी बॉयल की फिल्म '127 आवर्स' में ऑरिजिनल स्कोर के लिए और इसी फिल्म के लिए ऑरिजिनल सॉन्ग 'इफ आई राइज' के लिए भी दो नॉमिनेशन मिल चुके हैं.
  • साल 2014 में 'मिलियन डॉलर आर्म', 'द हंड्रड-फुट जर्नी' और भारतीय फिल्म 'कोचादइयां' के लिए भी उनका काम ऑस्कर के दावेदारों में था.
  • रहमान को अब तक चार नेशनल फिल्म  अवॉर्ड, दो एकेडमी अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड और एक बाफ्टा अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 16 फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड मिल चुका है.
  • रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है. उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम खतीज, रहीम और आमीन है.
  • ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब जैसे विश्व प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके रहमान के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं. कुछ दिनों पहले इस पर रहमान ने कहा, ''मेरा संगीत एक बीज की तरह है, आप केवल पेड़ को देखकर इसका अंदाजा नहीं लगा सकते, इसके लिए आपको इसे अपने अंदर उतारना होगा. मुझे खुशी है कि लोग इसे दिल से महसूस करते हैं. संगीत हमें सकारात्मकता से भरता है और अगर मेरे संगीत से किसी को सकारात्मकता मिलती है, तो यह अच्छी बात है. आपको संगीत के फायदे हासिल करने के लिए, इसे दिल से सुनना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget