एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत के इस विज्ञापन को देख भड़क गए फिल्म मेकर Hansal Mehta, लगाई क्लास

Hansal Mehta On Rishabh Pant Ad: फिल्म मेकर हंसल मेहता सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. मेहता ने हाल में एक विज्ञापन को घिनौना कहते हुए इसे हटाने की मांग की है.

Hansal Mehta On Rishabh Pant Ad: फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Dream 11 Ad) के एक विज्ञापन पर आपत्ति जताई है. हंसल मेहता ड्रीम 11 के एक नए विज्ञापन से काफी निराश हैं. इस विज्ञापन में, ऋषभ पंत को क्लासिकल सिंगिंग में हाथ आजमाते हुए दर्शाया गया है. साथ ही विज्ञापन में कला पर एक जोक किया गया जो फिल्ममेकर हंसल को खास पसंद नहीं आया. उन्होंने पूरे विज्ञापन को ही 'घृणित और अपमानजनक' करार दे दिया है.

क्रिकेटर के विज्ञापन पर भड़के हंसल मेहता
'अलीगढ़' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "यह एक घृणित और अपमानजनक विज्ञापन है. अपने आप को भले बेचें लेकिन हास्यास्पद कला और इसकी समृद्ध परंपराओं की कीमत पर नहीं. मैं मांग करता हूं कि @ Dream11 इस विज्ञापन को तुरंत हटाए. ”

आखिर क्या है नया ड्रीम 11 विज्ञापन
विज्ञापन की बात करें तो इसमें क्रिकेटर ऋषभ पंत को यह सोचते हुए दिखाया गया है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते..? फिर वह बेसुरा क्लासिकल गाना गाते हैं. हंसल मेहता की आपत्ति पर फिल्म लेखकर मुनीष भारद्वाज ने भी सहमती जताई है. 

इस शख्स ने भी किया फिल्ममेकर का सपोर्ट
मुनीष भारद्वाज ने हंसल मेहता को जवाब दिया, विज्ञापन वाकई बुरी भावना से भरा हुआ है, लेकिन इसे हटाने की जरूरत नहीं है, भले ये टेस्ट में एक बुरा एड है लेकिन इसे हटाना क्यों? आईएमओ, अभिव्यक्ति की आजादी तब तक पूरी होनी चाहिए जब तक कि यह हिंसा या किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही है. साथ ही, कला और इसकी समृद्ध परंपराएं हमेशा बरकरार रहेंगी, लेकिन इस तरह के मूर्खतापूर्ण विज्ञापनों को सेकेंडों में भुला दिया जाएगा. "

इसके बाद दोनों के बीच लंबी बहस चली और लेखक मुनीश ने हार मानते हुए लिखा,  “हां....मैं आपके साथ बहस नहीं कर सकता, लेकिन हम सभी इस बात से सहमत हैं कि यह बेहद खराब है... घिनौना..."

हंसल मेहता एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने 'शाहिद', 'अलीगढ़' जैसी दमदार फिल्में दी है. उन्होंने हिट 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' भी बनाई. इन दिनों करीना कपूर खान हंसल मेहता के अगले प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर Armaan malik के घर आने वाली है डबल खुशखबरी, एक ही टाइम प्रेग्नेंट हुईं दोनों बीवियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
अलाना पांडे के घर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील के दौरान फूट-फूटकर रोईं, देखें VIDEO
बेटा होगा या बेटी? जेंडर रिवील के दौरान इमोशनल हुईं अनन्या पांडे की बहन अलाना, देखें वीडियो
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget