एक्सप्लोरर

सेंसर बोर्ड ने 'ओमेर्टा' को दिया 'A' सर्टिफिकेट, हंसल मेहता बोले-पहले से ही जानता था

फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा है कि वह जानते हैं कि उनकी फिल्म 'ओमेर्टा' के लिए सेंसर बोर्ड से होकर गुजरना आसान नहीं होगा. कुख्यात आतंकी की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म चार मई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा है कि वह जानते हैं कि उनकी फिल्म 'ओमेर्टा' के लिए सेंसर बोर्ड से होकर गुजरना आसान नहीं होगा. कुख्यात आतंकी की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म चार मई को रिलीज होगी. लंदन और भारत में फिल्माई गई राजकुमार राव अभिनीत फिल्म कुछ आतंकी हमलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें 9/11 हमला, मुंबई आतंकी हमला और अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का बेरहमी से सिर कलम करने की घटना शामिल है.

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज को अब आगे बढ़ाकर चार मई कर दिया गया है. मेहत ने एक बयान में कहा, "फिल्म की कड़ी भाषा और हिंसा को देखते हुए हम जानते थे कि सेंसर बोर्ड से गुजरना फिल्म के लिए आसान नहीं होगा. हम फिल्म की मूल भावना को बनाए रखने के लिए फिल्म में कट नहीं चाहते थे, इसलिए हमने इंतजार किया."

सेंसर बोर्ड ने 'ओमेर्टा' को दिया 'A' सर्टिफिकेट, हंसल मेहता बोले-पहले से ही जानता था

उन्होंने कहा, "सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और समीक्षा समिति के सदस्यों ने समझा कि कुछ विशेष दृश्य हटाए नहीं जा सकते हैं क्योंकि यह दर्शकों को बताने के लिए जरूरी हैं कि एक आतंकी का दिमाग कैसे काम करता है. इसलिए, हमने इंतजार किया और 'ओमेर्टा' को चार मई को रिलीज करने का फैसला किया गया."

सेंसर बोर्ड ने दिया 'ए' प्रमाणपत्र

हंसल मेहता की फिल्म 'ओमेर्टा' को आखिरकार 'ए' प्रमाणपत्र के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोड ने मंजूरी दे दी है. यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख की वैश्विक आतंकवादी गतिविधियों के बारे में है. हंसल मेहता पहले भी अपनी फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड से दो-दो हाथ कर चुके हैं. वह 'ओमेर्टा' में छेड़छाड़ नहीं किए जाने को लेकर सेंसर बोर्ड से जूझने के लिए तैयार थे. इससे पहले एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह एक भी कट लगाने की इजाजत नहीं देंगे. हालांकि, फिल्म सिर्फ एक प्रमुख कट लाने का आदेश दिया गया. यह उस सीन में में है जब शेख (अभिनेता राजकुमार राव) जेल में पेशाब कर रहा है और उस दौरान बाहर भारत का राष्ट्रगान बज रहा है. सेंसर बोर्ड ने इस आपत्तिजनक दृश्य से राष्ट्र गान को हटाने के लिए कहा है. फिल्म 'ओमेर्टा' के निर्माता फुरकान खान ने कहा, "हमें फिल्म के इस दृश्य से राष्ट्रगान को हटाने के लिए कहा गया है और इसकी जगह पर बैंकग्राउंड संगीत को रखने के लिए कहा गया है. हमने खुशी से इसका पालन किया और फिल्म को ए प्रमाणपत्र मिला, जिसकी फिल्म हकदार है." फिल्म की रिलीज शुक्रवार को तय थी, लेकिन अब यह 4 मई को रिलीज होगी. इसका मुकाबला उमेश शुक्ला की अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर की पिता-पुत्र संबंधों पर आधारित कॉमेडी फिल्म '102 नॉट ऑउट' से होगा जो उसी दिन रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget