एक्सप्लोरर
जेनेलिया के बर्थडे गिफ्ट से रितेश देशमुख को आने लगी 40 की उम्र में 20 वाली फीलिंग !
जेनेलिया ने रितेश को Tesla Model X लग्जरी कार गिफ्ट की है, इस कार की कीमत तकरीबन 52 लाख के करीब बताई जा रही है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने 17 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस दिन को और अधिक यादगार बनाने के लिए एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने अपने पति रितेश देशमुख को एक खास गिफ्ट दिया है. दरअसल जेनेलिया ने रितेश को Tesla Model X लग्जरी कार गिफ्ट की है. इस कार की कीमत तकरीबन 52 लाख के करीब बताई जा रही है. इससे पहले जन्मदिन के मौके पर जेनेलिया डिसूजा ने ट्विटर पर रितेश देशमुख को बधाई देते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे, रितेश देशमुख... शुक्रिया मेरा सब कुछ बनने के लिए, मेरी जिंदगी को तुम से प्यार करने लायक बनाने के लिए, तुम हमेशा मेरे रहोगे.'
रितेश देशमुख ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जेनेलिया जानती है कि 40 की उम्र में किसी व्यक्ति को किस तरह 20 साल के युवक वाली फीलिंग दी जा सकती है.'Happy Birthday @Riteishd ... Thank you for being my everything.. For making Life about Loving you.. YOU WILL FOREVER BE MY ALWAYS pic.twitter.com/p5RreUcXi1
— Genelia Deshmukh (@geneliad) December 17, 2017
So the Baiko @geneliad surely knows how to make a 40 yr old birthday boy feel like a 20 yr Old. #TeslaX #electric #ecofriendly pic.twitter.com/3mcSEewB45 — Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 19, 2017दोनो ही एक्टर्स साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और इनके दो बेटे भी हैं. रितेश ने बॉलीवुड की कई हिट मूवीज में काम भी किया है जिनमें से क्या कूल हैं हम, मालामाल वीकली, ग्रैंड मस्ती, एक विलेन, तेरे नाल लव हो गया, हे बेबी और मस्ती बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL























