एक्सप्लोरर

First Look: 'कलंक' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, वरुण धवन और आदित्य ने दिखाए जबरदस्त तेवर

Kalank First Look Out: करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कलंक' आज से अनरिवील हो रही है. फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है. बुधवार को करण जौहर ने फिल्म की पहली झलक रिलीज की थी.

करण ने एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की थी. वीडियो में फिल्म का नाम उभर कर आता हुआ नजर आ रहा है तो वहीं जो तस्वीर जारी की गई है उसमें कश्ती में एक कपल बैठा हुआ नजर आ रहा है. इस तस्वीर को जारी करते हुए बताया गया कि ये 1940 के वक्त पर आधारित फिल्म है.

अब इस फिल्म में वरुण धवन की लुक भी रिवील कर दी गई है. फिल्म में वरुण धवन के किरदार का नाम जफर है. इस तस्वीर को साझा करते हुए वरुण ने लिखा, 'उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता जिस सरहद की निगेबां हैं आंखें'. फिल्म में वरुण एक मुस्लिम शख्स का किरदार निभा रहे हैं.इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ''पेश हैं जफर, जो जिंदगी और खतरे के साथ दिल लगाता है. ''

वरुण के बाद फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रहे आदित्य रॉय कपूर की लुक रिवील की गई . इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, ये हैं देव . वहीं करण जौहर ने भी इस तस्वीर को शेयर किया और लिखा, ''खुद पर काबू न रखने वाला एक खूबसूरत दिल .ये हैं देव चौधरी ''

आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' भारत-पाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. पहले इस फिल्म को करण जौहर के पिता यश जौहर बनाने वाले थे और इसका प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया था. लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही रुक गई. अब इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान अभिषेक वर्मन के हाथों में हैं.

पाकिस्तान पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- आतंकवाद सरंक्षण देकर क्या हासिल करोगे?

ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 21 साल बाद इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये दोनों स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे या नहीं. माधुरी की जगह पहले श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद उनका रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया.

बता दें कि फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण करण जौहर,  साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं.  इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है. 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget