एक्सप्लोरर

दंगल: क्लाइमैक्स को 'दिलचस्प' बनाने के लिए फैक्ट्स से खेल बैठे मिस्टर परफैक्शनिस्ट!

नई दिल्ली: पीके की सफलता के 2 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान ने दंगल के साथ पर्दे पर दमदार वापसी की है. दंगल को फैंस ने हाथों-हाथ लिया है और पहले दो दिन में ही फिल्म ने 64.60 करोड़ की कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड्स धवस्त कर अपना लोहा मनवा दिया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अखाड़े के दंगल को इस तरह परदे पर उकेरा है कि हर सीन, हर एक्सप्रेशन, हर डायलॉग सब रियलिस्टिक लगते हैं. दो घंटे 50 मिनट की ये फिल्म आपको हर पल खुद से बांधे रखती है.

Amir_Sana

लेकिन हरियाणा के बलिष्ठ पहलवान महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों गीता और बबीता फोगट के जीवन पर आधारित फिल्म दंगल में सिनेमाई पुट डालने की वजह से या फिल्म के क्लाइमैक्स को और ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश में मिस्टर परफैक्शनिस्ट फैक्ट्स के साथ एक ऐसा खेल कर गए जिसके बारे में एक खेलप्रेमी होने के नाते हम सबको जानना चाहिए.

2 घंटे 50 मिनट की फिल्म में आखिर के क्लाइमैक्स में कॉमनवैल्थ गेम्स 2010 का दृश्य फिल्माया गया है. जिसमें डायरेक्टर और खुद मिस्टर परफैक्शनिस्ट ने फैक्ट्स के साथ घालमेल कर दिया. कॉमनवेल्थ गेम्स वाले दृश्य में फिल्म में क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल समेत गीता के कुल तीन मुकाबले दिखाए गए हैं लेकिन इन तीनों मुकाबलों में उन्होंने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के नाम ही बदल दिए.

क्वार्टर फाइनल में गीता का मुकाबला वेल्स की पहलवान नोन इवान्स के साथ होता है. जबकि फिल्म में वेल्स की इस खिलाड़ी का नाम बदलकर एमिली रखा गया है. वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में गीता का मैच नाइजीरिया की स्टार लोवीना एडवर्ड्स के साथ होता है जबकि फिल्म में गीता के इस मैच को नाओमी के साथ दिखाया गया है. वहीं फाइनल में भी फिल्मकार ने कुछ ऐसा ही किया. जहां असल में गीता का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की एमिली बेनस्टेड के साथ हुआ था वहीं फिल्म में इसे एंजलीना नाम के साथ बदल दिया गया है.

महज़ नाम तक बात रहती तो ये फैक्ट नज़रअंदाज़ किया जा सकता था लेकिन फिल्म में दिखाए गए मैच के रोमांच और असल मैच के रोमांच में जमीन-आसमान का अंतर पैदा कर दिया गया है. फिल्म में तीनों मुकाबलों को इस तरह पेश किया गया है जैसे गीता को इसे जीतने में बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा हो लेकिन असल में मैच बिल्कुल कठिन ज़रूर थे लेकिन अलग परिस्थितियों में हुए.

जी हां क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गीता ने वेल्स की नोन इवान्स को 2-0 के अंतर से 2 सेट के बाद ही हरा दिया था जबकि वो मैच में एक बार भी वेल्स की खिलाड़ी से नहीं पिछड़ी लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि गीता क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वेल्स की खिलाड़ी के साथ तीसरे राउंड तक जाती हैं जबकि पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरे राउंड में वापसी करती हैं और फिर आखिरी राउंड को वो 6-3 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना पाती है. फिल्म की ये कहानी असल फैक्ट से बिल्कुल अलग है. Capture4 इतना ही नहीं फिल्म में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के असल स्कोर के साथ भी छेड़छाड़ की गई है. गीता फोगाट ने साल 2010 के कॉमनवेल्थ के सेमीफाइनल में नाइजीरिया की लोवीना एडवर्ड्स को 5-1 से हराकर एक मुश्किल मुकाबला अपने नाम किया था. जिसमें उन्होंने पहला राउंड 1-0 से गंवाने के बाद दूसरे राउंड में 1-0 से वापसी की जबकि आखिरी राउंड को 4-0 के बड़े अंतर से एकतरफा जीत लिया था. लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि नाइजीरियाई पहलवान के खिलाफ गीता पहला राउंड 3-1 से गंवाती है जबकि दूसरे राउंड को 0-3 से जीत लेती है जबकि आखिरी राउंड को जीतकर वो फाइनल में प्रवेश करती है.

हालांकि फिल्म में भी सेमीफाइनल मुकाबले को ही सबसे कड़े मैच के रूप में दिखाया गया है जिसे लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद खुद गीता ने सबसे मुश्किल मैच करार दिया था. गीता ने कहा था कि जब उन्होंने नाइजीरिया की इस स्टार प्लेयर को हरा दिया था तब उन्हें लगने लगा था कि अब गोल्ड भारत का है.

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के बाद गीता फोगाट का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया की एमिली बेन्सटेड के साथ होता है लेकिन फिल्म में उनका मैच एंजलीना के साथ दिखाया गया है. फिल्म के फाइनल में गीता पहला राउंड 4-3 से जीत जाती है जबकि दूसरे राउंड में उसे एंजलीना से 6-4 से हार का सामना करना पड़ता है लेकिन आखिरी राउंड में बाकी बचे 22 सेकेंड में गीता  5 पॉइंट हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लेती है.

जबकि असल फाइट में गीता पहला राउंड 3-0 जबकि दूसरा राउंड 8-0 से अपने नाम कर कॉमनवेल्थ में देश की पहली गोल्ड जीतने वाली महिला पहलवान बन जाती हैं. लेकिन फिल्म में दिखाया है कि फाइनल मैच भी तीसरे और आखिरी राउंड तक रोमांचक रूप में पहुंचता है.

फिल्म में दिखाए गए कॉमनवेल्थ गेम्स के तीनों मुकाबलों के स्कोर और खिलाड़ियों के नाम के साथ छेड़छाड़ की गई है जिससे फिल्म के क्लाइमैक्स को और अधिक रोमांचक रूप में दिखाया जा सके.

फिल्में समाज का आईना होती हैं, हकीकत के करीब होती हैं, लेकिन हू-ब-हू हकीकत नहीं. जब आमिर ने मैच में रोमांच पैदा करने के लिए फैक्ट्स से जो ‘खेल’ किया, शायद उनके जेहन में ये नुक्ता भी रहा हो. अकसर सिनेमाई पर्दे पर फिल्मों में ऐसा प्रयोग किया जाता रहा है. दंगल से पहले भी कई फिल्मों में हकीकत के पहलू में फिल्मी अंदाज़ डालने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं. लेकिन ये भी सच है कि दंगल फिल्म को जीवंत कर देने वाले तरीके से भी पर्दे पर पेश किया गया है जिससे हर खेलप्रेमी जुड़ाव महसूस करता है.

देखें गीता के असल फाइनल मुकाबले का वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget