एक्सप्लोरर

दुनिया को 'स्पाइडर मैन' और 'आयरन मैन' देने वाले स्टेन ली का 95 की उम्र में निधन

मार्वल्स कॉमिक्स की नींव रखने वाले स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निंधन हो गया. स्टेन ली ने सोमवार सुबह लॉस एंजेलेस के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली, स्टेन ली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. स्टेन ली की बेटी Kirk Schenck ने भी स्टेन ली की मौत की पुष्टी की है.

दुनिया को स्पाइडर मैन और हल्क जैसे सुपरहीरो देने वाले और मार्वल कॉमिक्स की नींव रखने वाले स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. स्टेन ली ने सोमवार सुबह लॉस एंजेलिस के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. स्टेन ली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. स्टेन ली की बेटी Kirk Schenck ने भी उनकी मौत की पुष्टी की है. 28 दिसंबर 1922 में जन्मे स्टेन ली एक कॉमिक बुक राइटर, एडिटर, प्रोड्यूसर और पब्लिशर थे. वो मार्वल कॉमिक्स के चीफ एडिटर भी रहे. स्टेन ली ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर स्पाइडर मैन, हल्क, डॉक्टर स्ट्रेंज, फैनटास्टिक 4, ब्लैक पैंथर और एक्स मैन जैसे न जाने कितने ही किरदारों को गढ़ा था. अपने भाई लैरी लीबर के साथ मिलकर स्टेन ली ने एंट मैन, आइरन मैन और थॉर जैसे किरदार भी रचे. साल 2009 में डिजनी ने करीब 4 बिलियन डॉलर में मार्वल एंटरटेमेंट को खरीद लिया था. मार्वल्स के सुपरहीरोज पर आधारित फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. मार्वल स्टूडियोज के प्रेजिडेंट Kevin Feige ने एक बयान जारी करते हुए कहा, '' मेरे करियर पर आपसे ज्यादा प्रभाव और किसी ने नहीं डाला और मार्वल स्टूडियोज में हम जो भी करते हैं वो उन्हीं की वजह से है. स्टेन ली हमारे लिए एक असाधारण विरासत छोड़ कर गए हैं. उनकी बेटी और उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. '' इसके अलावा 'वॉल्ट डिज्नी कंपनी' के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब आइगर ने एक बयान में कहा कि स्टेन ली अपने बनाए किरदारों की तरह ही असाधारण थे. 'मार्वल' ने भी अपनी वेबसाइट पर ली के प्रसिद्ध वाक्य को लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 'कैप्टेन अमेरिका' क्रिस इवांस ने ट्विटर पर कहा कि अब कोई दूसरा ली नहीं आएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन
70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर...सलमान खान का जेल में मुश्किलों में बीता दिन
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget