एक्सप्लोरर

छोटी स्कर्ट नहीं पहन सकती थी, सुपरस्टार पिता 18 की उम्र में करवाना चाहते थे शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Esha Deol: ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें छोटी स्कर्ट पहनकर बाहर जाने की इजाजत नहीं थी. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र उनकी टीनएज में ही शादी चाहते थे.

Esha Deol On Restrictions: बेशक हम आधुनिक होने का दावा करते है लेकिन आज भी कुछ लड़कियों को उनके परिवार में छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नही है. वहीं कई घरों में बेटी की उम्र 18 होते ही शादी भी कर दी जाती है. हैरानी की बात ये है कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार भी काफी पुराने ख्यालात के हैं  यहां तक कि वे भी अपनी बेटी की 18 की उम्र होते ही शादी के बारे में सोचने लगे थे.

धर्मेंद्र ईशा की 18 साल की उम्र में ही कराना चाहते थे शादी
जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल हैं. दरअसल Hauterrfly के साथ बातचीत में, ईशा देओल ने कहा कि उनके पिता "पूरी तरह से रूढ़िवादी" हैं, और उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी शादी टीनएज में ही हो जाए क्योंकि वह अपने आस-पास यही देखकर बड़े हुए थे. “वह नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में आऊं. वह थोड़ा रूढ़िवादी है, यह सही भी है... वह एक पंजाबी पिता है, और वह चाहते था कि हम शादी कर लें और 18 साल की उम्र में घर बसा लें. लेकिन मेरी परवरिश बहुत अलग थी."

उन्होंने आगे बताया कि अपनी मां हेमा मालिनी के साथ बड़े होते हुए वह अपनी मां की फिल्मों से काफी इम्प्रेस थीं और अपने लिए भी नाम कमाना चाहती थीं. हालांकि, उनके पिता को मनाना आसान नहीं था.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा को छोटी स्कर्ट पहनकर बाहर जाने की नहीं थी परमिशन
ईशा ने आगे खुलासा किया, “मेरी दादी बहुत सख्त थीं. हमें स्पेगेटी और छोटी स्कर्ट पहनकर बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. हमें देर रात तक जाने की इजाज़त नहीं थी. एक्ट्रेस ने कहा,''एक ऐसा दौर था, जहां मैं देर रात को बाहर जाने के लिए झूठ बोलती थी. मैंने वह सब किया है. ऐसा नहीं है कि मैंने ऐसा नहीं किया है और इसमें मज़ा भी आता था."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा देओल वर्क फ्रंट
बता दे कि ईशा देओल ने अपने एक्टिंर करियर की शुरुआत विनय शुक्ला की फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी. उनकी अगली दो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. हालांकि,फिर उनकी फिल्म धूम ने बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी थी. इस फिल्म में ईशा ने बिकिनी पहनने के लिए अपनी मां से इजाजत मांगी थी और ईशा देओल के स्टाइल को दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने के साथ फिल्म हिट हो गई थी. अपने करियर में एक्ट्रेस ने 19 फ्लॉप और सिर्फ 2 हिट फिल्में दी हैं.

 लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दीं लेकिन फिल्म किल देम यंग से उन्होंने कमबैक किया. हाल ही में ईशा देओल सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज हंटर में नजर आई थीं. वह अब 'मैं' नाम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें अमित साध भी हैं और यह इस साल रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: OTT पर देखें धोखा और फरेब पर बनी ये 7 फिल्में, प्यार करने की नहीं होगी हिम्मत!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
सलमान खान की 'SVC63' में हुई मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, एक्शन पैक्ड रोल में नजर आएंगे एक्टर
सलमान खान की 'एसवीसी63' में मुजम्मिल इब्राहिम की एंट्री, निभाएंगे एक्शन से भरपूर किरदार

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget